फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Before IPL 2024 captain KL Rahul injury increases Lucknow super giants tension, might out from tournament

IPL 2024: आईपीएल से पहले कप्तान केएल राहुल की चोट ने बढ़ाई लखनऊ की चिंता, टूर्नामेंट में खेलने पर संशय बरकरार

Thu, 29 Feb 2024 06:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 29 Feb 2024 06:22 PM IST
सार

केएल राहुल का आईपीएल 2024 में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। चोट की वजह से वह भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के आखिरी चार मुकाबलों से बाहर हो गए। बीसीसीआई ने बताया कि फिलहाल वह लंदन में मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।

विज्ञापन
Before IPL 2024 captain KL Rahul injury increases Lucknow super giants tension, might out from tournament
केएल राहुल - फोटो : Twitter

विस्तार

आईपीएल 2024 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को तगड़ा झटका लग सकता है। टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इस टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। वह चोट की वजह से फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम चार मुकाबलों में भी वह टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। मंगलवार को बीसीसीआई ने स्टार खिलाड़ी की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया।
विज्ञापन


भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए गुरुवार को टीम इंडिया की घोषणा की। इस टीम में केएल राहुल को शामिल नहीं किया गया। बीसीसीआई ने बताया कि स्टार क्रिकेटर मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और लंदन में विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर रही है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले के बाद उन्होंने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद स्टार खिलाड़ी को दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था। वहीं, तीसरे टेस्ट से पहले खबर आई थी कि स्टार बल्लेबाज 90 प्रतिशत फिट हो चुके हैं। हालांकि, चौथे टेस्ट में भी वह टीम का हिस्सा नहीं बन सके। 
विज्ञापन


पिछले सीजन में भी चोटिल हुए थे खिलाड़ी
केएल राहुल का आईपीएल 2024 में नहीं खेलना लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तगड़ा झटका होगा। पिछले सीजन में भी वह चोट की वजह से बाहर हो गए थे। उनकी जगह करुण नायर को टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, राहुल ने धमाकेदार वापसी करते हुए भारत के लिए विश्व कप खेला था। पिछले संस्करण में उन्होंने नौ मुकाबलों में 274 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निकोलस पूरन बने उपकप्तान
लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को निकोलस पूरन को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया। केएल राहुल की गैरमौजूदगी में वह टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। 2019 में आईपीएल डेब्यू करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले सीजन के 15 मुकाबलों में कुल 358 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed