फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bedi says, ipl is the Vidya Balan of Indian Cricket

भारतीय क्रिकेट का 'विद्या बालन' है आईपीएलः बेदी

Sat, 07 Sep 2013 05:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Sep 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
bedi says, ipl is the Vidya Balan of Indian Cricket

बिशन सिंह बेदी ने आईपीएल को भारतीय क्रिकेट का विद्या बालन करार दिया है, जहां सिर्फ मनोरंजन, मनोरंजन और मनोरंजन मिलता है।

विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान फिरकी गेंदबाज बिशन सिंह बेदी मानते हैं कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का मुख्य आधार है। और देश को घरेलू टूर्नामेंट में जोनल स्तर पर मुकाबले कराने पर ही फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "आईपीएल मेरे चाय के प्याले की तरह नहीं है। मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट एक विरासत है। प्रथम श्रेणी (रणजी, दलीप ट्रॉफी) क्रिकेट का खास महत्व है। लेकिन हम अपनी विरासत बचाने को लेकर बहुत उत्साहित नहीं हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन का जलवा! अब खुद चुनेंगे स्टेडियम
उन्होंने कहा, "यह बहुत दुखद है कि हमने अपनी विरासत नष्ट कर दी। आईपीएल भारतीय क्रिकेट का विद्या बालन है, जहां सिर्फ मनोरंजन, मनोरंजन, मनोरंजन है।"

बेदी के अलावा पूर्व भारतीय कोच अंशुमान गायकवाड़ ने कहा कि आईपीएल से भले ही प्रशंसक बढ़े हों, लेकिन टेस्ट क्रिकेट ही असली खेल है।

उन्होंने कहा, "छह साल पहले आईपीएल शुरू होने से पूर्व भारतीय क्रिकेट बहुत सुस्त था। उस समय ऐसा लग रहा था कि हमारी स्थिति भी वेस्ट इंडीज जैसी हो जाएगी। वहां पर लोग अब क्रिकेट नहीं खेलते लेकिन बास्केटबॉल या फुटबॉल खेलते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed