IND Inning
33/0 (4.2 ov)
Target: 406
Rohit Sharma 18(15)*
Shubman Gill 14 (11)
IND need 373 runs in 45.4 remaining overs
{"_id":"63b5170009fe8d07041a9681","slug":"bcci-will-take-rishabh-pant-to-mumbai-for-treatment-of-ligament-injury-rishabh-pant-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishabh Pant Accident: इलाज के लिए आज मुंबई शिफ्ट होंगे ऋषभ पंत, डीडीसीए चीफ का एलान, जानें क्यों हुआ ये फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rishabh Pant Accident: इलाज के लिए आज मुंबई शिफ्ट होंगे ऋषभ पंत, डीडीसीए चीफ का एलान, जानें क्यों हुआ ये फैसला
Wed, 04 Jan 2023 11:54 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:54 AM IST
सार
डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने कहा- क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए आज मुंबई स्थानांतरित किया जाएगा। पंत का 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना के बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए थे। रुड़की के पास कार एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। उनका इलाज देहरादून में चल रहा है, लेकिन अब दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने बड़ा फैसला लिया है। डीडीसीए पंत को इलाज के लिए मुंबई ले जाएगा। वहीं, उनके लिगामेंट इंजरी का इलाज होगा।
विज्ञापन
डीडीसीए के डायरेक्टर ने क्या कहा?
डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने कहा- क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए आज मुंबई स्थानांतरित किया जाएगा। पंत का 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना के बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई ने चोट को लेकर क्या अपडेट दिया था?
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे मदद करने वाले युवक
- फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई ने बताया था कि पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। साथ ही उनकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है। पंत की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन अब बीसीसीआई और डीडीसीए ने उनका और बेहतर इलाज कराने का फैसला लिया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी वनडे विश्व कप को देखते हुए बीसीसीआई जल्द से जल्द पंत को फिट देखना चाहता है।
बीसीसीआई और डीडीसीए पंत की चोट पर रख रहा था निगरानी
पंत की एमआरआई स्कैन रिपोर्ट में कोई दिक्कत नहीं थी। एक्सीडेंट के बाद से बीसीसीआई ने डीडीसीए को पंत से लगातार संपर्क में बने रहने का निर्देश दिया था और उनकी हालत पर निगरानी रखने कहा था। डीडीसीए प्रमुख श्याम शर्मा खुद पंत से मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
30 दिसंबर को कार दुर्घटना का शिकार हुए थे पंत
ऋषभ पंत
- फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत कार दुर्घटना का शिकार हुए हैं। उनकी कार रुड़की के पास डिवाइडर से टकरा गई थी और पलट गई थी। हादसे की बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई थी। गाड़ी का शीशा तोड़कर पंत खुद बाहर निकले और फिर पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार हादसे का शिकार हुई।
आईपीएल 2023 में खेलने पर संशय
पंत बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद दुबई पहुंचे थे। वहां से वह 29 दिसंबर को दिल्ली आए थे और वहां से निजी कार में रुड़की अपने घर जा रहे थे। पंत को श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था। अब चोट के बाद पंत के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और आईपीएल 2023 में खेलने पर भी संशय की स्थिति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत को पूरी तरह से ठीक होने में चार से छह महीने का समय लग सकता है।