फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI To Supreme Court: Not Easy to Accept lodha report

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गिनाई अपनी मजबूरियां

Sat, 05 Mar 2016 11:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
BCCI To Supreme Court: Not Easy to Accept lodha report
बीसीसीआई

स्पॉट फिक्सिंग के बाद क्रिकेट में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के वास्ते गठित की गई लोढ़ा समिति के सुझावों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) किस तरह से लागू कर रही है इस बाबत सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। 

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान शशांक मनोहर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई ने 60 पन्नों के तैयार किए गए अपने जवाब में लोढ़ा समिति के सुझावों पर अमल करने से संबंधित अपनी मजबूरियां गिनाई। बोर्ड ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सीएजी की नियुक्ति नहीं कर सकता क्योंकि इसे सीधे-सीधे सरकार का हस्तक्षेप माना जाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद भी सरकारी दखल को सही नहीं मानती। आईसीसी और बीसीसीआई दोनों इसका विरोध करती हैं। हालांकि बोर्ड ने यह जरूर कहा कि सीएजी वोटिंग का अधिकार हासिल किए बगैर एक सलाहकार की भूमिका निभा सकता है। 
विज्ञापन


4 जनवरी को लोढ़ा समिति ने ढेर सारे सुझावों के साथ अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश की थी। इस सुझाव में देश में क्रिकेट पर सट्टा लगाने को वैध बनाने की बात भी कही गई थी। समिति यह भी चाहती थी कि बीसीसीआई आरटीआई के दायरे में भी आए। इसके अलावा कोर्ट ने बोर्ड से यह भी पूछा कि वह मंत्रियों की नियुक्ति के लिए क्यों करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुनवाई के दौरान देश की शीर्ष अदालत ने बोर्ड से कहा कि 70 साल के बुढ़े लोगों को क्रिकेट का मजा घर पर बैठकर टीवी पर देखते हुए लेना चाहिए न कि खेल को चलाना चाहिए। साथ ही कोर्ट यह भी चाहता है कि बोर्ड 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को क्रिकेट से दूर रखने और राज्यों को दिए जाने वाले फंड के बार विस्तृत जानकारी दे।


लोढ़ा समिति की ओर से दिए गए सुझावों में एक मामला (एक राज्य, एक संघ और एक वोट पर) यह भी है जिस पर बोर्ड सहमत नहीं है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस टीएस ठाकुर और जस्टिस इब्राहिम कालीफुल्लाह की दो सदस्यीय बेंच ने आज की सुनवाई के बाद 18 मार्च तक के लिए सुनवाई टाल दी है। मुख्य दिक्कत रोटेशनल सदस्यता को लेकर आ रही है महाराष्ट्र और गुजरात दो ऐसे राज्य हैं जिनके पास कई क्षेत्रीय सदस्यता भी है। अगली सुनवाई भारत और पाकिस्तान के बीच 17 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप में होने वाले मैच के अगले दिन होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed