{"_id":"43124a56-c5f1-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"bcci-suspends-gurunath-meiyappan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई ने मयप्पन को किया सस्पेंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया सस्पेंड
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 26 May 2013 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे और चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरुनाथ मयप्पन की संलिप्तता के सबूत के बाद बीसीसीआई ने जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
जबकि चेन्नई सुप किंग्स ने गुरुनाथ पर आजीवन प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है।
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद मयप्पन को मुंबई पुलिस ने सट्टेबाजी में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में शुक्रवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वह आईपीएल मैच फिक्स करने के बाद उन पर बड़ा सट्टा खेलता था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने शनिवार को कोर्ट के समक्ष बताया कि मैयप्पन चेन्नई सुपर किंग्स की अंदरुनी जानकारियां बुकीज को लीक करता था।
विज्ञापन
मयप्पन की घर खंगालेगी पुलिस
पुलिस ने अब सुबूत जुटाने के लिए मैयप्पन के घर की तलाशी लेने का भी फैसला किया है। संयुक्त कमिश्नर (क्राइम) हिमांशु रॉय ने कहा कि पुलिस नियमों के अनुसार काम करेगी। उनके मुताबिक गुरुनाथ पिछले दो साल से न सिर्फ अपनी टीम बल्कि अन्य टीमों के मैचों पर भी सट्टा लगाता था।
उन्होंने कहा कि भले ही वह आईपीएल-6 में एक करोड़ रुपये हार गए हों, लेकिन अधिकतर समय उन्हें जीत ही हासिल होती थी। ज्यादातर वह अपनी टीम से जुड़े मैचों पर ही सट्टा लगाता था।