फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci sets to pay more than 8 crore rupees per annum to ravi shastri

रवि शास्त्री को हर साल बतौर सैलरी 8 करोड़ रुपये देगा बीसीसीआई

Wed, 19 Jul 2017 04:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 19 Jul 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
bcci sets to pay more than 8 crore rupees per annum to ravi shastri
रवि शास्त्री

रवि शास्त्री को टीम इंडिया के हेड कोच बनने का जबर्दस्त फायदा मिलने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें हर साल करीब 8 करोड़ रुपए सैलरी देने का फैसला किया है। शास्त्री को 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है।

विज्ञापन


ऐसा जानने को मिला है कि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी शास्त्री को मोटी रकम देने के लिए एकमत रहे। सभी राजी थे कि शास्त्री को हर साल करीब 8 करोड़ रुपए की सैलरी मिलना चाहिए।
विज्ञापन


शास्त्री को 8 करोड़ रुपए मिलना तय नजर आ रहा है, जबकि कुंबले को साल में 6.5 करोड़ रूपए की सैलरी मिली थी। दरअसल, कोचिंग स्टाफ की सैलरी बढ़ाने की मांग कुंबले ने ही रखी थी, जिसका फायदा अब शास्त्री को मिलने वाला है। इसका मतलब है कि शास्त्री की हर तरफ से बल्ले-बल्ले है।

विज्ञापन
विज्ञापन

bcci sets to pay more than 8 crore rupees per annum to ravi shastri
संजय बांगर - फोटो : Twitter

उधर, तीन अन्य कोचों भरत अरुण, आर श्रीधर और संजय बांगर की सैलरी में भी इजाफा होना लगभग तय है। ऐसा माना जा रहा है कि अपने आईपीएल अनुबंध आगे नहीं बढ़ाने से बोर्ड को इन कोचों को मुआवजा देना होगा। अब इनकी सैलरी साल में करीब 2.3 करोड़ रुपए की हो सकती है। 

बता दें कि टीम इंडिया के नए हेड कोच बने रवि शास्त्री की सैलरी का निर्णय बीसीसीआई द्वारा गठित चार सदस्यीय पैनल को करना थी। बीसीसीआई के इस पैनल में बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना, सीईओ राहुल जौहरी और प्रशासनिक समिति की सदस्य डायना इडूल्जी शामिल हैं। पहले रिपोर्ट्स आई थी कि शास्त्री को कोच पद के लिए सालाना 7 करोड़ रुपये की सैलरी दी जाएगी। 

कहा ये भी गया कि सीओए इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि शास्त्री को कप्तान विराट कोहली का समर्थन प्राप्त है। ऐसे में शास्त्री ने अपना सपोर्ट स्टाफ चुनने का अधिकार मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed