{"_id":"596de3d74f1c1b60498b4586","slug":"bcci-appointed-bangar-as-the-assistant-coach-and-bharat-arun-as-the-bowling-coach-of-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दिग्गजों' पर भारी पड़े शास्त्री-कोहली, अधर में लटका जहीर-द्रविड़ का करार, भरत बने गेंदबाजी कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'दिग्गजों' पर भारी पड़े शास्त्री-कोहली, अधर में लटका जहीर-द्रविड़ का करार, भरत बने गेंदबाजी कोच
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 18 Jul 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
रवि शास्त्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने मंगलवार को टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ की औपचारिक तौर पर नियुक्ति की घोषणा कर दी। राहुल द्रविड़ और जहीर खान को तगड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई vs भरत अरुण को गेंदबाजी, संजय बांगर को असिस्टेंट कोच और आर श्रीधर को फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। ये सभी अपने पदों पर हेड कोच रवि शास्त्री के साथ 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप तक बने रहेंगे।
विज्ञापन
Spoke to both individuals personally,they are fantastic cricketers, their inputs will be invaluable-Ravi Shastri on #ZaheerKhan #RahulDravid pic.twitter.com/sPRUYsZwO3
बीसीसीआई के कार्यवाहक महासचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, सीएसी ने पिछले डेढ़ महीने में बेहतरीन काम किया है। रवि शास्त्री ने सचिन, सौरव और लक्ष्मण की सदस्यता वाली सीएसी को धन्यवाद देते हुए कहा, टीम इंडिया का हेड कोच होना गर्व और सम्मान की बात है। मैं उनका इसलिए धन्यवाद करना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने मुझे इस लायक समझा।
9 जुलाई को टीम इंडिया के नए कोच पद के लिए हुए इंटरव्यू के बाद कोच की घोषणा नहीं की गई थी। सीएसी के सदस्य सौरव गांगुली ने कहा था कि विराट कोहली से चर्चा के बाद नए कोच के नाम की घोषणा की जाएगी। लेकिन इसके एक दिन बाद रवि शास्त्री को मुख्य कोच नियुक्त करने के साथ राहुल द्रविड़ को बैटिंग कंसल्टेंट और जहीर खान को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया।
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित संचालन समिति ने कहा था कि कोच को अपना सपोर्ट स्टाफ चुनने का अधिकार होना चाहिए। सीएसी ने अपने दायरे के बाहर जाकर काम किया। लेकिन उनका निर्णय केवल सलाह है नियुक्ति नहीं। ऐसे में अब यह सवाल कहा जा रहा है सीएसी के निर्णय पर सीओए भारी पड़ी है।
जिन तीन लोगों की शास्त्री के सपोर्ट स्टाफ के रूप में नियुक्ति हुई है वो सभी टीम इंडिया के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं। शास्त्री ने भरत अरुण का खुले तौर पर गेंदबाजी कोच बने रहने का समर्थन किया था। ये स्टाफ शास्त्री की पसंद का है। शास्त्री ये कह चुके हैं कि उनके मन में सपोर्ट स्टाफ को लेकर पहले से ही रूपरेखा तैयार थी। उसी के अनुरूप उन्होंने सपोर्ट स्टाफ का चयन किया है।
विज्ञापन
जब रवि शास्त्री से जहीर खान और राहुल द्रविड़ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तीन-चार दिन पहले दोनों से बात की है। दोनों बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं। उनकी सलाह टीम के लिए बेशकीमती होगी। दोनों ही टीम के साथ होंगे एक बार मैं इस बारे में संबंधित अधिकारियों और अथॉरिटी से बात कर लूं। इन दोनों को लेकर कोई विवाद नहीं है। हालांकि, फिलहाल ये साफ नहीं है कि राहुल द्रविड़ और जहीर खान की टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में क्या भूमिका होगी।BCCI has appointed Sanjay Bangar as the assistant coach and Bharat Arun as the bowling coach till next World Cup. pic.twitter.com/vgVO0PLmuz
— ANI (@ANI_news) 18 जुलाई 2017विज्ञापन
विज्ञापन
Spoke to both individuals personally,they are fantastic cricketers, their inputs will be invaluable-Ravi Shastri on #ZaheerKhan #RahulDravid pic.twitter.com/sPRUYsZwO3
— ANI (@ANI_news) 18 जुलाई 2017