फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Selection Committee: Fan Asks Aakash Chopra To Apply For BCCI Selector Post; Aaksah Chopra Reply

BCCI Selection Committee: फैन्स ने आकाश चोपड़ा से चयनकर्ता पद के लिए आवेदन करने कहा, पढ़ें कमेंटेटर का जवाब

Sat, 19 Nov 2022 01:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 19 Nov 2022 01:51 PM IST
सार

बीसीसीआई द्वारा चयनकर्ता पद के लिए आवेदन मंगवाने के बाद एक फैन ने भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा से चयनकर्ता पद के लिए आवेदन करने को कहा। आकाश ने उस यूजर को जवाब भी दिया।

विज्ञापन
BCCI Selection Committee: Fan Asks Aakash Chopra To Apply For BCCI Selector Post; Aaksah Chopra Reply
आकाश चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही बोर्ड ने चयनकर्ता पद के लिए नए आवेदन भी मंगवाए हैं। इसके लिए बोर्ड ने कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इसी के तहत आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। एप्लीकेशन सब्मिट करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर तय की गई है। 
विज्ञापन

अब यह देखने वाली बात होगी कि कौन-कौन से पूर्व क्रिकेटर इसके लिए आवेदन करते हैं। बीसीसीआई द्वारा इसकी घोषणा करने के बाद एक फैन ने भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा से चयनकर्ता पद के लिए आवेदन करने को कहा। मिलन नाम के सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट में लिखा- आकाश आप आवेदन कर सकते हैं। आप जो भी पॉइंट्स कमेंट्री के दौरान बताते हैं, टीम चुनते वक्त आप उन्हें ध्यान में रख सकते हैं और उसी के आधार पर अच्छी टीम चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आकाश ने उस यूजर को जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा- मेरे लिए इस पद को हासिल करना गर्व की बात होगी। हालांकि, इसके लिए मैं अभी नहीं, बल्कि फिर कभी आवेदन करूंगा। फिलहाल यह पद मेरे लिए नहीं है। चेतन शर्मा को दिसंबर 2020 में चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इसमें चेतन के अलावा सुनील जोशी, हरविंदर सिंह, देबाशीष मोहंती शामिल थे। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने चयन समिति को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पिछले महीने एनुअल जनरल मीटिंग के बाद ही कहा था कि नई सेलेक्शन कमिटी बनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी (सीएसी) बनाने का भी एलान किया था। सीएसी का काम नेशनल सेलेक्टर्स की चयन प्रक्रिया को देखना और उन्हें मॉनिटर करना होगा। जय शाह ने यह भी कहा था कि क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी एक साल पूरे होने पर चयनकर्ताओं की समीक्षा करेगी और बोर्ड को फीडबैक भी देगी।

Aakash Chopra says he faced racism while playing league cricket in England  | Sports News,The Indian Express

60 से ज्यादा उम्र न हो पूर्व खिलाड़ी की
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया कि नई राष्ट्रीय चयन समिति के लिए पूर्व खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं। चयन समिति के पांच पद हैं। आवेदन 28 नवंबर को शाम 6:00 बजे तक किया जा सकेगा। शर्तों के अनुसार पूर्व खिलाड़ी की उम्र 60 वर्ष karसे अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा 7 टेस्ट मैच खेले हों या फिर 30 प्रथम श्रेणी मैच खेले हों अथवा 10 अंतरराष्ट्रीय वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेले हों। इसके अलावा कम से कम पांच साल पहले संन्यास लिया हो। बीसीसीआई से संबंधित किसी भी क्रिकेट समिति का पांच वर्ष तक सदस्य रहा हो, वह चयन के योग्य नहीं माना जाएगा। आवेदनों की छंटनी के बाद आवेदकों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed