फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Secretary Jay shah lays down foundation stone to BCCI training facility in North East region

BCCI: बोर्ड ने छह पूर्वोत्तर राज्यों को दी बड़ी सौगात, इनडोर क्रिकेट अकादमी की आधारशिला रखी

Mon, 20 May 2024 03:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 20 May 2024 03:34 PM IST
सार

इनडोर क्रिकेट अकादमी अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम के खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान करेंगी। यह अकादमी शिलांग, ईटानगर, कोहिमा, आइजोल, इंफाल और गंगटोक में स्थित होंगी।

विज्ञापन
BCCI Secretary Jay shah lays down foundation stone to BCCI training facility in North East region
जय शाह - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने छह पूर्वोत्तर राज्यों को बड़ी सौगात देते हुए सोमवार को इन राज्यों में इनडोर क्रिकेट प्रशिक्षण अकादमी की आधारशिला रखी। इससे इन राज्यों के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इनडोर क्रिकेट अकादमी अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम के खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान करेंगी। यह अकादमी शिलांग, ईटानगर, कोहिमा, आइजोल, इंफाल और गंगटोक में स्थित होंगी।
विज्ञापन

पहले बड़े राज्यों की करनी पड़ती थी यात्रा
इससे पहले इन राज्यों के क्रिकेटरों को मानसून के मौसम के दौरान प्रशिक्षण के लिए कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई या अहमदाबाद के केंद्रों की यात्रा करनी पड़ती थी। बीसीसीआई ने पूर्वोत्तर क्रिकेट  विकास समिति का भी गठन किया है। इसकी अध्यक्षता बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया कर रहे हैं। इस बीच बीसीसीआई पहले से ही विस्तृत क्षेत्र और सुविधाओं के साथ बेंगलुरु में एक नई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी विकसित करने की प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

क्रिकेटरों को मिलेगा लाभ
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, पूर्वोत्तर में बीसीसीआई की आगामी अत्याधुनिक इनडोर प्रशिक्षण सुविधाओं की आधारशिला रखकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। छह राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम) के हमारे क्रिकेटरों को जल्द ही पूरे साल प्रशिक्षण सुविधा के लिए विश्व स्तरीय इनडोर नेट, इनडोर स्विमिंग पूल और फिटनेस सेंटर से लाभ मिलेगा। इसके साथ ही मिजोरम में नए पवेलियन का निर्माण आने वाले समय में इस क्षेत्र के लिए रोमांचक होगा। यह इस क्षेत्र में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के हमारे दृष्टिकोण की दिशा में बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed