{"_id":"6a578ef5e7921ee309072d83","slug":"bcci-secretary-devajit-saikia-to-head-icc-s-governance-review-committee-loan-for-cwi-sanctioned-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC: बीसीसीआई सचिव सैकिया आईसीसी की प्रशासन समीक्षा समिति के प्रमुख बने, क्रिकेट वेस्टइंडीज को ऋण की मंजूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC: बीसीसीआई सचिव सैकिया आईसीसी की प्रशासन समीक्षा समिति के प्रमुख बने, क्रिकेट वेस्टइंडीज को ऋण की मंजूरी
Wed, 15 Jul 2026 07:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिनबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिनबर्ग
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:15 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सैकिया अब आईसीसी की नई उप समिति प्रशासन समीक्षा समिति के प्रमुख बनाए गए हैं।
विज्ञापन
देवजीत सैकिया
- फोटो : Instagram
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव देवजीत सैकिया को बुधवार को आईसीसी की नई उप समिति प्रशासन समीक्षा समिति का प्रमुख बनाया गया जिसने क्रिकेट वेस्टइंडीज के लिए12.82 मिलियन डॉलर के ऋण को भी मंजूरी दे दी। सैकिया के अलावा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के डॉक्टर मोहम्मद मूसाजी और आईसीसी के नव नियुक्त स्वतंत्र निदेशक डॉक्टर रोस रिवाज इस समिति में हैं।
सैकिया फ्रेंचाइजी लीग समिति में भी शामिल
सैकिया नवगठित फ्रेंचाइजी लीग समिति में भी हैं जिसके अध्यक्ष बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तामिम इकबाल हैं। समिति में क्रिकेट नामीबिया के डॉक्टर रूडी वान वूरेन, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के रिचर्ड गूड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टॉड ग्रीनबर्ग भी हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे क्रिकेट वेस्टइंडीज की मदद के लिए ऋण को मंजूरी दी गई। आईसीसी ने संशोधित संविधान को लेकर क्रिकेट श्रीलंका द्वारा की गई प्रगति की भी समीक्षा की। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष तमिम इकबाल की सदस्यों के पूर्णकालिक सदस्य निदेशक के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई।
क्रिकेट कनाडा पर निलंबन जारी
आईसीसी ने मॉरीशस को 111वां सदस्य बनाने को भी मंजूरी दी, जबकि क्रिकेट कनाडा पर निलंबन जारी है। फ्रांस क्रिकेट को भी सदस्यता मानदंड का उल्लंघन करने के लिए नोटिस पर रखा गया है।