फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI says IPL 2019 will be scheduled to be played in India and proposed the start date of March 23

भारत में ही होगा IPL 2019 का आयोजन, BCCI ने किया तारीख का एलान

Wed, 09 Jan 2019 08:32 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 09 Jan 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
BCCI says IPL 2019 will be scheduled to be played in India and proposed the start date of March 23
ipl 2019

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को कहा है कि आईपीएल 2019 का आयोजन भारत में ही होगा। आईपीएल के 12वें सीजन के शुरू होने की तारीख 23 मार्च को प्रस्तावित की गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने मंगलवार को इसके बारे में तय किया की आईपीएल 2019 का आयोजन भारत में ही होगा।

विज्ञापन


इस संबंध में समिति ने आईपीएल के वेन्यू को ध्यान में रखते हुए केन्द्र और राज्य के एजेंसियों से बात करते हुए आईपीएल के 12वें सीजन के आयोजन पर फैसला लिया। बीसीसीआई के प्रेस रिलीज के मुताबिक, आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत 23 मार्च से होगी। हालांकि, पूरा शेड्युल संबंधित ऑथॉरिटी से बातचीत के बाद जारी किया जाएगा। आईपीएल 2019 का पूरा शेड्यूल जारी करने से पहले सीओए स्टेकहोल्डर्स से विस्तार से चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले आईपीएल के 12वें सीजन का आयोजन भारत में होगा या नहीं इस पर संदेह था। कयास यह लगाया जा रहा था कि आम चुनाव के चलते आईपीएल 2019 को दूसरे देशों में शिफ्ट किया जा सकता है। मगर बीसीसीआई ने आज इसके शुरू होने की तारीख का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, विदेशों में शिफ्ट में होने का यह कारण था कि साल 2019 में आईसीसी वर्ल्ड कप भी होने वाला है। इसके पहले आईपीएल के 12वें सीजन का आयोजन होना है। ऐसे में बीसीसीआई इसे सुरक्षा के इंतजाम को देखते हुए इस पर गंभीरता से विचार कर रहा था। चुनावों के अलावा इस बार बोर्ड को यह भी ख्याल रखना था कि इस लीग के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है। वर्ल्ड कप 30 मई से 14 जुलाई तक इंग्लैंड में आयोजित होगा।

आमतौर पर आईपीएल अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होकर मई के अंतिम सप्ताह तक फाइनल तक पहुंचता है, लेकिन लोढ़ा समिति की सिफारिशों के बाद इस बार ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता। लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुसार, आईपीएल और अगले किसी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के बीच 15 दिन का गैप रहना जरूरी है। 

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव होने के चलते दो बार आईपीएल टूर्नामेंट का आयोजन देश से बाहर आयोजित हो चुका है, जिसमें साल 2009 में दक्षिण अफ्रीका और 2014 में यूएई में, जबकि कुछ अन्य देशों में आयोजित हुआ था। मगर इस बार भारतीय फैंस अपने देश में इस बड़े टूर्नामेंट का लुत्फ उठा सकेंगे, जिसकी पुष्टि बीसीसीआई ने मंगलवार को कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed