विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री को बीसीसीआई ने किया मालामाल, खिलाड़ियों की पेमेंट रिलीज
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को टीम इंडिया के खिलाड़ियों और कोच रवि शास्त्री को दी गई पेमेंट की जानकारी रिलीज की। खिलड़ियों को केंद्रीय अनुबंध की रिटेनर फीस मिली जबकि टेस्ट खिलाड़ियों को भी आईसीसी द्वारा टेस्ट रैंकिंग की इनामी राशि का शेयर दिया गया।
शास्त्री को 18.07.2018 से 17.10.2018 के बीच टीम की कोचिंग के लिए एडवांस में 2.5 करोड़ रुपए मिले। शास्त्री को 2016 से टीम इंडिया के कोच पद पर रखा गया है और उनका अनुबंध अगले साल इंग्लैंड में होने वाले 2019 विश्व कप के बाद समाप्त होगा। शास्त्री को कुंबले के उत्तराधिकारी के रूप में कोच पद पर नियुक्त किया गया था। ऐसी जानकारी मिली है कि शास्त्री ने बोर्ड से मेहनताने के रूप में 8 करोड़ रुपए मिले हैं।
विराट कोहली और रोहित शर्मा को मिली मोटी रकम
बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खिलाड़ियों की पेमेंट भी रिलीज की है, जिसमें आईसीसी द्वारा रिलीज किए टैक्सेबल पोर्शन और रिटेनरशिप फीस का 90 प्रतिशत टैक्स-फ्री हिस्सा शामिल है। विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका में वन-डे और टेस्ट सीरीज व आईसीसी की इनामी राशि का मिलाकर 1,25,04,964 रुपए मिले हैं।
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे और निदाहास ट्रॉफी का मिलाकर 1,12,80,705 रुपए मिले। हार्दिक पांड्या को अक्टूबर 2017 से मार्च 2018 के बीच 90 प्रतिशत टैक्स-फ्री रिटेनर फीस के रूप में 1,11,34,726 रुपए मिले।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मिली पेमेंट का पूरा ब्योरा आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं: