{"_id":"5b7c303142c79246361b0e13","slug":"bcci-registers-new-constitution-with-registrar-of-societies-of-tamil-nadu-in-chennai-after-sc-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई ने नया संविधान तमिलनाडु रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज में पंजीकृत कराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई ने नया संविधान तमिलनाडु रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज में पंजीकृत कराया
भाषा, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Aug 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
BCCI
बीसीसीआई ने मंगलवार को अपना नया संविधान चेन्नई में तमिलनाडु रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज में पंजीकृत करवाया जिससे प्रशासकों की समिति (सीओए) के लिये भी चुनावों के लिये खाका तैयार करने का रास्ता साफ हो गया। नया संविधान उच्चतम न्यायालय से नियुक्त लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुकूल तैयार किया गया है।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, 'माननीय उच्चतम न्यायालय के 9 अगस्त 2018 के आदेश का पालन करते हुए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने माननीय उच्चतम न्यायालय से अनुमोदित और निर्देशित नया संविधान आज अपने सीईओ राहुल जोहरी के जरिये चेन्नई में तमिलनाडु रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज में पंजीकृत करवाया।' सीओए में चेयरमैन विनोद राय और डायना एडुल्जी शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने विज्ञप्ति में कहा, 'हम माननीय उच्चतम न्यायालय का उनके निर्देशों के लिये आभार व्यक्त करते हैं और चेन्नई में तमिलनाडु रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज में आज नए संविधान को सौंपने के साथ ही प्रक्रिया शुरू होने पर खुश हैं। हम उच्चतम न्यायालय के सभी निर्देशों तो पूरी तरह से लागू करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।'
विज्ञापन
सीओए ने आगे कहा कि राज्य संघों को 30 दिन के अंदर उच्चतम न्यायालय के आदेश और रिपोर्ट का पालन करने की पुष्टि करनी है। राय ने पीटीआई से कहा, 'अब संविधान को अधिसूचित कर दिया गया है जिससे हम जल्द ही चुनाव कराने के लिये खाका तैयार कर पाएंगे।'