फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI President Roger binny said can't compare MS Dhoni, Kapil Dev and Rohit Sharma

Roger Binny: रोहित की कप्तानी को लेकर सवाल पर बोले बीसीसीआई अध्यक्ष- धोनी, कपिल देव से तुलना नहीं कर सकते

Sat, 05 Nov 2022 11:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 11:12 PM IST
सार

रोजर बिन्नी से रोहित धोनी और कपिलदेव की कप्तानी की तुलना करने को कहा गया तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। बिन्नी ने कहा कि सभी अलग तरह के कप्तान हैं और उनकी आपस में तुलना नहीं हो सकती। 
 

विज्ञापन
BCCI President Roger binny said can't compare MS Dhoni, Kapil Dev and Rohit Sharma
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 में सिर्फ चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 2007 में पहले टी20 विश्व कप का हिस्सा थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी उनमें से एक हैं। 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम में बतौर फिनिशर खेलने वाले रोहित अब भारत के लिए पारी की शुरुआत कर रहे हैं। उस समय वह टीम के सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक थे और अब वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं। 
विज्ञापन


साल 2007 में भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया था, लेकिन इसके बाद यह टीम दूसरी बार टी20 विश्व कप नहीं जीत पाई। अह रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम एक बार फिर विश्व कप जीतना चाहती है। इस बीच बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी से जब कहा गया कि वह रोहित की कप्तानी की तुलना विश्व कप जीतने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव से करें। हालांकि, बिन्नी ने ऐसा करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि तीनों अलग शैली के कप्तान हैं और उनकी तुलना नहीं हो सकती। 
विज्ञापन

T20 WC 2022: भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है फाइनल, जानें क्या हैं समीकरण?

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई में तमिलनाडु क्रिकेट संघ के 90वें वार्षिक दिवस के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए बिन्नी ने कहा "रोहित एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई मैच खेले हैं और कई स्थितियों में रहे हैं। हर किसी का अलग तरीका होता है। धोनी बिल्कुल अलग हैं, आप उनकी तुलना कपिल या गावस्कर से नहीं कर सकते। हर किसी का काम करने का तरीका अलग होता है।"

IND vs ZIM: भारत के खिलाफ मैच से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान की हुंकार, कहा- हमारे गेंदबाज मुकाबले के लिए तैयार

भारत रविवार को मेलबर्न में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप स्टेज मैच खेलेगा। अगर भारत जीत जाता है, तो वह ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में जगह बना लेगा, ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed