फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Playing Ranji may be mandatory for IPL BCCI may take steps after seeing Ishan Kishan case

BCCI: आईपीएल के लिए रणजी में खेलना हो सकता है अनिवार्य, ईशान किशन के मामले को देखकर बीसीसीआई उठा सकता है कदम

Wed, 14 Feb 2024 09:02 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 14 Feb 2024 09:02 AM IST
सार

बीसीसीआई के अधिकारी पहले ही किशन को 16 फरवरी से जमशेदपुर में राजस्थान के खिलाफ होने वाले झारखंड के अंतिम लीग मैच में खेलने का निर्देश दे चुके हैं। लेकिन ईशान यात्रा से जुड़ी थकान के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच से स्वदेश लौट गए थे और इसके बाद उन्होंने कोई मैच नहीं खेला।

विज्ञापन
BCCI Playing Ranji may be mandatory for IPL BCCI may take steps after seeing Ishan Kishan case
ईशान किशन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए रणजी ट्रॉफी में तीन से चार मैच खेलना अनिवार्य कर सकता है। बीसीसीआई यह फैसला इसलिए उठा सकता है क्योंकि युवा क्रिकेटर घरेलू क्रिकेट की जगह सीधा आईपीएल में खेलने को लेकर प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नहीं खेलना और केवल आईपीएल पर ध्यान केंद्रित करने के चलते बीसीसीआई इस कदम को उठाने की योजना बना रहा है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया है कि ईशान आईपीएल से पहले डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में भी खेलेंगे।
विज्ञापन


ईशान को पहले ही दिया था निर्देश
बीसीसीआई के अधिकारी पहले ही किशन को 16 फरवरी से जमशेदपुर में राजस्थान के खिलाफ होने वाले झारखंड के अंतिम लीग मैच में खेलने का निर्देश दे चुके हैं। लेकिन ईशान यात्रा से जुड़ी थकान के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच से स्वदेश लौट गए थे और इसके बाद उन्होंने कोई मैच नहीं खेला। इस बीच, वह मुंबई इंडियंस के नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ बड़ौदा में अभ्यास कर रहे थे। जबकि वह झारखंड के लिए रणजी मैच में नहीं खेले। उनकी टीम झारखंड का रणजी में प्रदर्शन भी खराब चल रहा है। बोर्ड चाहता है कि जो खिलाड़ी फिट हैं वो अपनी-अपनी रणजी टीमों के साथ खेलें, इसमें राष्ट्रीय टीम में खेलने वाले खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


क्रुणाल और दीपक पर भी लागू
स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या और चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर पर भी इस दायरे में आएंगे जिन्होंने रणजी ट्रॉफी मैचों में हिस्सा नहीं लिया था। इसके अलावा यह नियम श्रेयस अय्यर जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों पर भी लागू है जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए भी नहीं चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी से ही आईपीएल के लिए जुट गए क्रिकेटर
बोर्ड का मानना है कि कुछ क्रिकेटर जनवरी से आईपीएल की तैयारी में जुट गए। यहां तक कि क्रुणाल को हाल के हफ्तों में बड़ौदा में हार्दिक और ईशान के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया था।


नीलामी में भी नहीं हो पाएंगे शामिल
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा,  ''बोर्ड रणजी ट्रॉफी के तीन-चार मैच में खेलना अनिवार्य कर सकता है। अगर खिलाड़ी ऐसा नहीं करता है तो वह आईपीएल में नहीं खेल सकता है और यहां तक कि अगर उनकी फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया तो वह आईपीएल नीलामी में भाग नहीं ले सकते हैं।' वहीं, राज्य संघों का मानना है कि बीसीसीआई को इस संबंध में कुछ कड़े नियम बनाने चाहिए ताकि युवा खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी को हेय दृष्टि से नहीं देखें।’ यह भी पता चला है कि भारतीय टीम प्रबंधन ऐसे खिलाड़ियों से परेशान है जो फिट होने पर भी रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed