फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci played their role and i play next step

'BCCI ने खेल ली अपनी पारी, आखिरी चाल होगी मेरी'

Thu, 26 Sep 2013 12:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Sep 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
bcci played their role and i play next step

भले ही बीसीसीआई ने आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया हो लेकिन मोदी अभी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


मोदी ने कहा, "अभी बोर्ड का दिन है लेकिन आखिरी दांव मेरा होगा। मैं कहीं नहीं जा रहा हूं और मैं यही हूं।"

ललित मोदी ने बीसीसीआई सदस्यों पर बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा, "मेरे विचार से मैच फिक्सिंग मसले पर प्रशंसक काफी निराश हुए हैं। यह काफी दुखद है कि उन्होंने उस इंसान पर प्रतिबंध लगा दिया जिसने लीग की स्थापना की लेकिन जिन लोगों ने मैच फिक्स किए हैं वह बोर्ड को चला रहे है और बीसीसीआई सदस्य उन्हें बचा रहे हैं। यह मसला मेरे लिए बेहद आसान हैं।"
विज्ञापन


आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ने कहा, "ब्रांड किसी एक इंसान की तुलना में बड़ा है। लेकिन मेरे नाम से आईपीएल की शादी हुई है। मैं आईपीएल का रचनाकार हूं। यह एक मुश्किल सपना था लेकिन मैंने इसे महसूस किया। मैंने कुछ चीजें की लेकिन मैं इस लीग में विस्तार चाहता था। लेकिन अब यह पीछे की दिशा में जा रही है। मैं नियमों में कठोरता चाहता था लेकिन साथ ही इसे पारदर्शी भी बनाना चाहता था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ललित मोदी का मानना है कि सभी फ्रेंचाइजी मालिक खेल को चलाने के लिए जिम्मेदार हैं लेकिन संभवत: बीसीसीआई इस खेल पर से अपना नियंत्रण नहीं खोना चाहती।

इस बीच जब ललित मोदी से वित्तीय अनियमितताओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता कि वे क्या कह रहे हैं। मैं बीसीसीआई के लिए आठ बिलियन डॉलर लाया। मैंने बीसीसीआई के हितों की रक्षा करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मुझपर फ्रेंचाइजियों को तोड़ने मरोड़ने का आरोप लगा दिया। मेरे जाने के बाद दो फ्रेंचाइजी डक्कन चार्जर्स हैदराबाद और कोच्चि टस्कर्स लीग से हट गईं और बीसीसीआई को 700 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। इसके बाद मुझे वित्तीय अनियमितताओं का आरोपी बना दिया।"

ललित मोदी ने एन श्रीनिवासन पर अपना गुस्सा उतारते हुए उन्हें मास्टर मैच फिक्सिर कहा। साथ ही मोदी ने कहा, "मैं आगे बढ़ गया हूं। मैं जल्द ही एक ग्लोबल लीग से जुड़ूंगा। पूरी दुनिया की खेल बिरादरी में कई लोग हैं जो मुझे बोर्ड में चाहते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed