फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI planning to complete sale of two new IPL teams in July: Reports

IPL: अगले सीजन में आठ नहीं 10 टीमें, BCCI दो नई फ्रेंचाइजियों के लिए जुलाई में निकालेगा निविदा

Tue, 29 Jun 2021 07:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 29 Jun 2021 07:52 PM IST
सार

आईपीएल को आठ से 10 टीमों तक पहुंचाने की चर्चा काफी समय से चल रही है। बोर्ड इसके लिए जुलाई में निविदा निकालेगा।

विज्ञापन
BCCI planning to complete sale of two new IPL teams in July: Reports
आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के अगले सीजन में दो नई फ्रेंचाइजी टीमों को शामिल करने के लिए काफी उत्सुक है। बोर्ड इसके लिए जुलाई में निविदा निकालेगा। आईपीएल को आठ से 10 टीमों तक पहुंचाने की चर्चा काफी समय से चल रही है। क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई आईपीएल-14 के दूसरे चरण से पहले दो टीमों के लिए नीलामी पूरी करने की योजना बना रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि जुलाई में ही नई टीमों को जोड़ने के लिए काम किया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने अब तक इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। एक फ्रेंचाइजी खरीदने की इच्छुक एक फर्म के सीईओ ने कहा, 'हम समझते हैं कि निविदा अगले महीने मंगाई जाएगी, हम काफी समय से इसका इंतजार कर रहे हैं। इस पर हमें हैरानी नहीं होगी अगर 25 करोड़ इसका बेस प्राइस रखा जाए।' कयास लगाया जा रहा है कि अहमदाबाद एक फ्रेंचाइजी हो सकता है। 

विज्ञापन

अहमदाबाद का नाम पक्का

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल में जिन दो नई टीमों को शामिल करने का विचार हो रहा है, उनमें अहमदाबाद, कानपुर, लखनऊ और पुणे के नाम शामिल हैं। अहमदाबाद का नाम पक्का माना जा रहा है, जबकि कानपुर, लखनऊ और पुणे में से एक टीम और हो सकती है। कहा ये भी जा रहा है कि अडानी ग्रुप और संजीव गोयंका की आरपीएसजी ग्रुप टीम खरीदने की दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि, आईपीएल की दो नई टीमों के मालिक कौन होंगे ये सवाल सभी के लिए काफी दिलचस्प है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

19 सितंबर से शुरू हो सकता है दूसरा फेज

बता दें कि आईपीएल 2021 के बाकी बचे मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्तूबर तक संयुक्त अरब अमीरात में कराए जा सकते हैं। हालांकि, इसके शेड्यूल का एलान होना बाकी है। मालूम हो कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पां मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed