फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Ombudsman to review wv ramans appointment as womens team coach

महिला टीम के कोच रमन की नियुक्ति की समीक्षा करेंगे बीसीसीआई लोकपाल

Sat, 27 Apr 2019 10:08 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 27 Apr 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
BCCI Ombudsman to review wv ramans appointment as womens team coach
डब्ल्यू.वी. रमन - फोटो : file photo

प्रशासकों की समिति (सीओए) ने यहां हुई बैठक में फैसला किया कि बीसीसीआई लोकपाल और नैतिक अधिकारी डीके जैन द्वारा महिला टीम के मुख्य कोच डब्ल्यू वी रमन की विवादास्पद परिस्थितियों में हुई नियुक्ति की समीक्षा की जाएगी। 

विज्ञापन


पूर्व कप्तान कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और एस रंगास्वामी के तदर्थ पैनल ने चयन प्रक्रिया के बाद दिसंबर में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज रमन को नियुक्त किया था। हालांकि चेयरमैन विनोद राय और डायना इडुल्जी के दो सदस्यीय सीओए समिति की कोच चयन प्रक्रिया को लेकर अलग अलग राय थी। 
विज्ञापन


राय ने जहां इस नियुक्ति को मंजूरी दी थी तो इडुल्जी ने पूरी प्रक्रिया को अंसवैधानिक करार दिया था और कहा था कि सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली वाली क्रिकेट सलाहकार समिति को कोच चुनने की जिम्मेदारी दी जा सकती थी। चार महीने बाद इस मामले को बीसीसीआई लोकपाल के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई अधिकारी ने यहां बैठक के बाद पीटीआई से कहा, 'हमने इस मामले को लोकपाल के सुपुर्द कर दिया और यह उनका फैसला होगा कि इस नियुक्ति की समीक्षा की जानी चाहिए या नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed