फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci not taking action against n srinivasan due to this reason

श्रीनिवासन के इन 'बाउंसरों' की वजह से बची है उनकी कुर्सी

Wed, 29 May 2013 05:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Wed, 29 May 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
bcci not taking action against n srinivasan due to this reason

स्पॉट फिक्सिंग में अपने दामाद गुरुनाथ मयप्पन का नाम आने के बाद फंसते नजर आ रहे बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन इस्तीफा नहीं देने पर अड़े हैं। आखिर श्रीनिवासन क्यों नहीं इस्तीफा दे रहे हैं? क्या वजह है कि बीसीसीआई से जुड़े लोग भी इस मामले पर उन पर दबाव नहीं बना पा रहे हैं? क्या श्रीनिवासन आने वाले समय में इस्तीफा दे सकते हैं? इन सभी सवालों के संभावित जवाब।

विज्ञापन


श्रीनिवासन क्यों नहीं इस्तीफा दे रहे हैं?
सबसे पहले तो कम से कम भारत में ऐसी परंपरा चलन में नहीं है कि नैतिकता के आधार पर कोई अपना पद छोड़ दे। दूसरी बात जो सूत्रों से सामने आ रही है कि श्रीनिवासन ने बीसीसीआई के अन्य सदस्यों के सामने ये बात रखी है कि वो इस्तीफा तभी देंगे जब बोर्ड से जुड़े सभी सदस्य इस्तीफा दें। इस वजह के पीछे श्रीनिवासन का तर्क है कि अगर वो अध्यक्ष होते हुए इस 'खेल' में शामिल हैं तो इसकी जिम्मेदारी पूरे बोर्ड को लेनी चाहिए।
विज्ञापन


इस मामले पर उन पर क्यों नहीं बन पा रहा दबाव?
श्रीनिवासन बीसीसीआई के अध्यक्ष चुनावी प्रक्रिया के तहत बने हैं। अगर उनका नाम सीधे तौर पर स्पॉट फिक्सिंग में आया होता तो उन पर बोर्ड के सदस्य इस्तीफे का दबाव बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनिवासन पर गहराई बोर्ड की अंदरूनी राजनीति
नैतिकता के आधार पर बोर्ड केवल उनको सलाह ही दे सकता है। यही नहीं बीसीसीआई के अंदर ही एक बड़ी लॉबी श्रीनिवासन को सपोर्ट कर रही है। इसलिए उन पर इस्तीफे का कोई दबाव नहीं है।


क्या नैतिकता के आधार पर श्रीनिवासन इस्तीफा देंगे?
इन सभी कारणों के बीच श्रीनिवासन अगर अपनी मर्जी से इस्तीफा देंगे तो उनके सामने कई समस्याएं आ सकती हैं। अगर नैतिकता के आधार पर श्रीनिवासन इस्तीफा देंगे तो उनको बीसीसीआई जैसी बॉडी में दोबारा आने के रास्ते बंद हो सकते हैं।
'नहीं दूंगा इस्तीफा, बीसीसीआई में मेरे खिलाफ विरोध नहीं'
हो सकता है श्रीनिवासन की हालत पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी की तरह हो जाए। क्योंकि मयप्पन पर जो आरोप लगे हैं उसकी सच्चाई सामने लगभग आ चुकी है। ऐसे में श्रीनिवासन का इस्तीफा उनको भी कटघरे में खड़ा कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed