{"_id":"5efb69ae8ebc3e432e60a22c","slug":"bcci-may-part-ways-with-kit-sponsor-nike-after-14-years-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की जर्सी से हट जाएगा नाइकी का लोगो? 14 साल बाद BCCI के साथ करार हो सकता है खत्म","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की जर्सी से हट जाएगा नाइकी का लोगो? 14 साल बाद BCCI के साथ करार हो सकता है खत्म
Tue, 30 Jun 2020 10:05 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : social media
कोरोना महामारी के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को बड़ा झटका लग सकता है। 14 साल बाद किट स्पॉन्सर नाइकी के साथ करार खत्म हो सकता है। बता दें कि नाइकी और बीसीसीआई के बीच पहली बार 2006 में करार हुआ था।
विज्ञापन
इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना लॉकडाउन के कारण नाइकी को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है बीसीसीआई इस किट स्पॉन्सर से खुश नहीं है। पिछले तीन महीने में टीम इंडिया के 12 अंतरराष्ट्रीय मैच रद्द हुए हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, नाइक बीसीसीआई के साथ अपना करार आगे नहीं बढ़ाएगा। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि क्या टीम इंडिया की जर्सी से हट जाएगा नाइकी का लोगो? क्योंकि नाइकी का मौजूदा करार सितंबर में खत्म होने जा रहा है, मगर कंपनी चाहती है कि बीसीसीआई रद्द हुए मैचों के मद्देनजर करार को आगे बढ़ाए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नाइकी 2006 से भारतीय टीम के साथ किट स्पॉन्सर के रूप में जुड़ा है। 2016 में नाइक ने 2020 तक टीम के किट स्पॉन्सर बने रहने के लिए बोर्ड को लगभग 370 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। बोर्ड का नाइकी के साथ 1 जनवरी 2016 से 30 सितंबर 2020 तक का अनुबंध है। नाइकी प्रति मैच 85 लाख रुपये का भुगतान करता है।