फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI is working for resumption and cricket operations in india says treasurer Arun Dhumal

कोरोना काल में भारतीय क्रिकेट की वापसी के लिए BCCI ने कसी कमर, लेकिन करना होगा इंतजार

Mon, 01 Jun 2020 10:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 01 Jun 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
BCCI is working for resumption and cricket operations in india says treasurer Arun Dhumal
बीसीसीआई

कोरोना के खतरे के बीच क्रिकेट की शुरुआत फिलहाल नहीं हो पाई है और इसे लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने सोमवार को कहा कि उनकी क्रिकेट परिचालन और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की टीमें शीर्ष क्रिकेटरों के लिए अभ्यास शिविर आयोजित करने पर काम कर रही हैं। हालांकि अभी उसकी समय सीमा तय नहीं की जा सकती है। 

विज्ञापन


धूमल ने कहा, 'राष्ट्रीय शिविर की बहाली पर बात चल रही है। क्रिकेट परिचालन टीम और एनसीए स्टाफ इसकी संभावना पर काम कर रहा है। अलग अलग राज्यों में लॉकडाउन में रियायत संबंधी अलग अलग दिशानिर्देश हैं और हमें उनके अनुसार ही फैसला लेना होगा।' उन्होंने कहा, 'हर कोई अलग अलग राज्य से है। ऐसे में जब तक पूरी टीम एक साथ नहीं आती तब तक वे अपने राज्य संघों से तालमेल के साथ अभ्यास कर सकते हैं।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने टुकड़ों में अभ्यास शुरू कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रिकेटर डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने सोमवार को न्यू साउथ वेल्स के साथ अभ्यास सत्र में भाग लिया। भारत में घरेलू उड़ानें शुरू हुए एक सप्ताह हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि बोर्ड राष्ट्रीय शिविर के लिए ऐसी जगह तलाशेगा, जहां खिलाड़ियों की सुरक्षा की पूरी गारंटी हो। उन्होंने कहा, 'उड़ानें अभी शुरू हुई हैं। हमें देखना होगा कि हालात क्या रहते हैं और ऐसी सुरक्षित जगह तलाशनी होगी जहां खिलाड़ी सौ फीसदी सुरक्षित रहें।' उन्होंने कहा, 'अभी कहा नहीं जा सकता कि खिलाड़ी एक साथ कब आएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed