{"_id":"68a80fb104ab32713403b330","slug":"bcci-invites-applications-for-senior-men-s-and-women-s-selection-committees-2-vacancies-in-men-s-panel-2025-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India Selectors: BCCI को पुरुष टीम के लिए दो नए चयनकर्ताओं की तलाश, अगरकर को मिलेगा नया साथी, जानें मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India Selectors: BCCI को पुरुष टीम के लिए दो नए चयनकर्ताओं की तलाश, अगरकर को मिलेगा नया साथी, जानें मामला
Fri, 22 Aug 2025 12:06 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:06 PM IST
सार
बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि पात्रता मानदंड पहले की तरह ही रहेंगे। उम्मीदवार को कम से कम सात टेस्ट मैच या 30 फर्स्ट क्लास मैच खेलने का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
बीसीसीआई की बैठक
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को पुरुष और महिला राष्ट्रीय चयन समितियों के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए। इसमें सीनियर पुरुष चयन समिति में दो सदस्य और महिला चयन समिति में चार नए पद शामिल हैं। सभी आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 10 सितंबर तय की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
पात्रता मानदंड
बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि पात्रता मानदंड पहले की तरह ही रहेंगे। उम्मीदवार को कम से कम सात टेस्ट मैच या 30 फर्स्ट क्लास मैच खेलने का अनुभव होना चाहिए। वैकल्पिक रूप से, जिन खिलाड़ियों ने कम से कम 10 वनडे इंटरनेशनल (ODIs) या 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों, वे भी आवेदन कर सकते हैं। एक बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'सेलेक्टर्स का कॉन्ट्रैक्ट हर साल रिन्यू किया जाता है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि किन मौजूदा सेलेक्टर्स को बदला जाएगा, लेकिन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।'

मौजूदा समिति
वर्तमान पुरुष चयन समिति, जिसने हाल ही में एशिया कप के लिए टीम का चयन किया था, का नेतृत्व पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर कर रहे हैं। समिति में उनके साथ एसएस दास, सुब्रतो बनर्जी, अजय रात्रा और एस शरथ शामिल हैं।

जूनियर चयन समिति
बीसीसीआई ने पुरुषों की जूनियर क्रिकेट चयन समिति में भी एक सदस्य के लिए आवेदन मांगे हैं। यह समिति अंडर-22 तक की उम्र वर्ग की टीमों के लिए कैंप, टूर्स और टूर्नामेंट्स का चयन करती है। यह पद संभवतः मुख्य चयनकर्ता का हो सकता है।

महिला चयन समिति
महिला राष्ट्रीय चयन समिति में चार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मौजूदा महिला पैनल की अध्यक्षता नीतु डेविड कर रही हैं। उनके साथ रेनू मारग्रेट, आरती वैद्य, कल्पना वेंकटाचार और श्यामा डे शॉ सदस्य हैं। इस समिति ने हाल ही में घरेलू वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का चयन भी किया था।

अगरकर के रहते मिली सफलता
हालांकि, हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी कि अगरकर का कार्यकाल जून 2026 तक बढ़ाने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने यह फैसला भारतीय टीम की हालिया सफलताओं को देखते हुए लिया। अगरकर को जुलाई, 2023 में चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल खेलना, टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतना और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत शामिल है।