फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI increased allowance for office bearer USD 1000 Per Day On Foreign Trips Business Class Travel Hotel Suite

BCCI: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सात साल बाद अधिकारियों का भत्ता बढ़ाया, विदेशी दौरे में एक दिन का खर्च 1000 डॉलर

Mon, 10 Apr 2023 04:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 04:31 PM IST
सार

बीसीसीआई ने सात साल बाद अपने अधिकारियों के भत्ते में बढ़ोत्तरी की है। अब विदेशी दौरे में जाने वाले अधिकारियों को हर दिन खर्च के लिए 1000 डॉलर मिलेंगे। इसके साथ ही फर्स्ट क्लास की टिकट भी मिलेगी। 
 

विज्ञापन
BCCI increased allowance for office bearer USD 1000 Per Day On Foreign Trips Business Class Travel Hotel Suite
बीसीसीआई के सचिव जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने लंबे समय बाद अपने अधिकारियों को मिलने वाले भत्ते में इजाफा किया है। अब बीसीसीआई के एक शीर्ष पदाधिकारी को विदेशी दौरों पर हर दिन खर्च के लिए 1000 अमेरिकी डॉलर का दैनिक भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही फ्लाइट में फर्स्ट क्लास की टिकट भी मिलेगी।  
विज्ञापन


बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक में पदाधिकारियों को दिए जाने वाले भत्तों को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन यह पिछले साल अक्तूबर के महीने से ही लागू है। इसका मतलब है कि पिछले साल अक्तूबर के महीने से बीसीसीआई के पदाधिकारी बढ़ा हुआ भत्ता ले रहे हैं, जबकि इसका प्रस्ताव रविवार को हुई बैठक में रखा गया। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने सात साल बाद अपने पदाधिकारियों को मिलने वाले भत्ते में बदलाव किया है। इससे पहले बीसीसीआई के पदाधिकारियों को विदेशी दौरों पर प्रतिदिन 750 अमेरिकी डॉलर मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के दस्तावेज के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव सहित पदाधिकारियों को भारत में होने वाली बैठकों के लिए प्रति दिन 40,000 रुपये और बिजनेस क्लास में यात्रा के लिए टिकट मिलेगी। काम से जुड़ि यात्रा के लिए प्रतिदिन 30,000 रुपये खर्च के लिए दिए जाएंगे। भारत में और बाहर भी होने वाली बैठकों या दौरों के लिए अधिकारियों के पास सुइट रूम बुक करने की सुविधा भी होगी। आईपीएल के अध्यक्ष भी बीसीसीआई के अन्य पदाधिकारियों के साथ भत्ते के हकदार होंगे। 

भारतीय क्रिकेटर्स संघ के दो प्रतिनिधियों सहित बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल के सदस्यों को उनकी त्रैमासिक बैठकों के लिए प्रति दिन 40,000 रुपये और विदेशी दौरों पर 500 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। हालांकि, यह पदाधिकारी आमतौर पर काम के लिए विदेश यात्रा करते हैं।

बोर्ड ने अपनी राज्य इकाइयों के सदस्यों के भत्ते में भी संशोधन किया है, जिन्हें अब घरेलू यात्रा के दौरान प्रति दिन 30,000 रुपये और विदेश यात्रा पर 400 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।

क्रिकेट सलाहकार समिति के तीन सदस्य पुरुष और महिला दोनों राष्ट्रीय टीमों के मुख्य कोच चुनते हैं। इन तीनों सदस्यों को बैठकों के लिए 3.5 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। उनके मामले में विदेश यात्रा की संभावना नहीं है, लेकिन उनमें से प्रत्येक इसके लिए प्रति दिन 400 अमेरिकी डॉलर की राशि का हकदार है।


उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई पदाधिकारी का पद मानद होता है। इसके सीईओ जैसे अच्छी तनख्वाह पाने वाले कर्मचारियों को विदेशी दौरों पर 650 अमेरिकी डॉलर और भारत के भीतर 15,000 रुपये प्रति दिन का दैनिक भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed