BCCI: विश्व चैंपियन अंडर-19 महिला टीम को बीसीसीआई ने किया सम्मानित, सचिन तेंदुलकर बोले- आप देश के लिए रोल मॉडल
भारत की महिला अंडर -19 टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर विश्व कप जीता। यह महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का पहला संस्करण था।
विस्तार
"The entire nation will celebrate and cherish your victory"
Master Blaster @sachin_rt delivers a speech at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad as the BCCI felicitates the victorious U19 Women's Team at the #U19T20WorldCupविज्ञापन
Listen in here👇👇 #TeamIndia @JayShah pic.twitter.com/7JokVkjOVyविज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) February 1, 2023
कार्यक्रम के दौरान राजीव शुक्ला, जय शाह और सचिन तेंदुलकर
युवा महिला क्रिकेटरों को संबोधित करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा- मैं बधाई देना चाहता हूं अंडर-19 टीम को। यह एक शानदार उपलब्धि है। पूरा देश इस जीत का जश्न मना रहा है और लोग आने वाले समय में इससे काफी प्रेरणा ले सकेंगे। आपके इस वर्ल्ड कप को जीतकर कई युवा लड़कियों को क्रिकेट चुनने के लिए प्रेरित किया है। मुझे आशा है कि आप आगे भी ऐसी ही युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी। हमें हमेशा अपने फाउंडेशन को याद रखना चाहिए। कहां से हमने इस जीत की नींव रखी। हमें बीसीसीआई के योगदान को याद रखना चाहिए, चाहे वह अध्यक्ष रोजर बिन्नी हों या जय शाह या राजीव शुक्ला।
#U19T20WorldCup
— Vinayakk (@vinayakkm) February 1, 2023
Sachin Tendulkar addresses the U19 T20 World Cup winning Indian women's team in Ahmedabad, Shafali Verma and Co pose with the cheque for Rs 5 crore that has been mentioned already as the reward for the team and staff.https://t.co/DCYDHSWJlk pic.twitter.com/7se83TccKh
इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने आगामी महिला प्रीमियर लीग की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- WPL बहुत ही बड़ा टूर्नामेंट है। मैं पुरुष और महिलाओं के लिए समानाता में विचार रखता हूं। मैं बीसीसीआई और महिला खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए बधाई देता हूं।
भारतीय महिल टीम की तरह पिछले साल पुरुषों के अंडर-19 विश्व कप में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था और चैंपियन बने थे। यह अजब संयोग है कि भारतीय अंडर-19 पुरुष और महिला दोनों टीमें इंग्लैंड को हराकर ही चैंपियन बनी हैं। यश ढुल की कप्तानी में पिछले साल भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता था। हालांकि, वह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला गया था। वहीं, महिला टीम की कप्तान शेफाली वर्मा रहीं।
कई खिलाड़ियों का सीनियर टीम में हो सकता है चयन
भारत की अंडर-19 टीम की कई खिलाड़ियों का अगले महीने होने वाले सीनियर महिला टी20 विश्व कप टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में चयन हो सकता है। शेफाली वर्मा के अलावा श्वेता सहरावत, पार्श्वी चोपड़ा और ऋचा घोष जैसी खिलाड़ी सीनियर टीम में जगह बना सकती हैं।