फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI has officially invited us to play in India: Shaharyar

दिसंबर में पाक के साथ क्रिकेट खेलेगा भारत, पीसीबी का दावा

Sun, 15 Nov 2015 07:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 15 Nov 2015 07:47 AM IST
विज्ञापन
BCCI has officially invited us to play in India: Shaharyar

भारत और पाकिस्तान के बीच दिसंबर में होने वाली संभावित क्रिकेट सीरीज के लिए पाक क्रिकेट बोर्ड का दावा है कि बीसीसीआई ने उसकी टीम को भारत में खेलने का न्योता दिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन शहरयार खान ने दावा किया है कि बीसीसीआई ने दिसंबर में भारत में घरेलू सीरीज खेलने के लिए आधिकारिक तौर पर न्योता भेजा है। शहरयार ने लाहौर में मीडिया को बताया कि भारत में उनके समकक्ष शशांक मनोहर ने कल (शुक्रवार) को फोन पर हुई बात के दौरान उन्हें खेलने के लिए न्योता दिया।
विज्ञापन


शहरयार ने कहा, "शशांक मनोहर ने शुक्रवार की शाम मुझे फोन किया और मुझसे कहा कि उन्होंने पाक के साथ खेलने को लेकर सरकार से अनुमति हासिल कर ली है। लेकिन मनोहर ने यह भी कहा कि वे यूएई के बजाए भारत में सीरीज खेलना चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "मनोहर ने मुझे यह भी बताया कि भारतीय बोर्ड उनकी टीम को पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगा। साथ ही ये मैच मोहाली और कोलकाता में खेले जा सकते हैं जहां भारत-पाक मैच को लेकर सुरक्षा संबंधी कोई समस्या नहीं है।" हालांकि पीसीबी प्रमुख ने मनोहर को यह सूचित किया था कि सहमति पत्र के आधार पर पाक यह सीरीज दिसंबर में यूएई में खेलना चाहता है लेकिन भारत यूएई में नहीं खेलना चाहता।

बीसीसीआई की आम बैठक में मनोहर ने भी दिए थे संकेत

BCCI has officially invited us to play in India: Shaharyar

इससे पहले बीसीसीआई प्रमुख शशांक मनोहर ने बोर्ड की आम बैठक के बाद इस बात के संकेत दिए थे कि बोर्ड अगले महीने दिसंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज कराने को लेकर उत्सुक है। हालांकि इस दौरे के लिए भारत सरकार से अनुमति मिलना जरूरी है। और सरकार इस बात पर फैसला जल्द कर सकती है। बीसीसीआई दोनों के बीच 2 टेस्ट और 5 वनडे मौचों की सीरीज कराने का प्रस्ताव रख सकती है।

अगर सब कुछ सही रहा तो आपको दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान फिर से मौका-मौका करने का मौका मिल सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) काफी समय से भारत के साथ क्रिकेट सीरीज शुरू कराने को प्रयासरत है लेकिन दोनों देशों के बीच खराब राजनीतिक माहौल और सीमा पर पाक की ओर से जारी गोलीबारी के कारण भारत सरकार सीरीज कराने को लेकर उत्साहित नहीं दिख रही।

क्रिकेट के मैदान पर कट्टर प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाली भारत और पाक टीमों के बीच आखिरी बार भिडंत इस साल 15 फरवरी को वर्ल्ड कप में हुई थी जिसमें टीम इंडिया को जीत मिली थी।

मनोहर ने बीसीसीआई की पिछले हफ्ते एजीएम के बाद कहा था कि हमें पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए सरकार की मंजूरी की जरूरत पड़ेगी। बोर्ड का फैसला सरकार के रुख पर निर्भर करेगा। मनोहर ने बताया कि बीसीसीआई ने पीसीबी के साथ दिसंबर 2015 में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने का करार किया था। बोर्ड दिसंबर में दोनों देशों के बीच सीरीज कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। हालांकि उनके साथ पाकिस्तान या यूएई में खेलना संभीव नहीं है। हम दिसंबर में उत्तर भारत में इस सीरीज को खेलने का विचार कर रहे हैं।

भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार दिसंबर, 2007 में टेस्ट सीरीज खेली थी जबकि दोनों के बीच दिसंबर, 2002 में आखिरी बार वनडे सीरीज खेली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed