फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI has no immediate plans to increase teams in WPL part of the WPL committee Arun Dhumal reveal plan

BCCI: आईपीएल की तरह महिला प्रीमियर लीग में भी बढ़ेगी टीमों की संख्या? टूर्नामेंट को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Wed, 26 Mar 2025 01:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 26 Mar 2025 01:03 PM IST
सार

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में पांच टीमें हिस्सा लेती हैं। बीसीसीआई की योजना थी कि तीन सीजन के बाद इसमें टीम बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा। डब्ल्यूपीएल समिति में शामिल अरुण धूमल ने डब्ल्यूपीएल में टीम की संख्या बढ़ाने को लेकर जानकारी दी है। 

विज्ञापन
BCCI has no immediate plans to increase teams in WPL part of the WPL committee Arun Dhumal reveal plan
डब्ल्यूपीएल - फोटो : ANI
loader

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) ने पिछले तीन वर्षों में काफी सुर्खियां बटोरी है, इसलिए इस बात की चर्चा जोरों पर रहती है कि क्या भविष्य में इस लीग में टीमों की संख्या बढ़ेगी? आईपीएल में पहले आठ टीमें खेलती थी, लेकिन 2022 से इसकी संख्या बढ़कर 10 हो गई थी। इसी तर्ज पर डब्ल्यूपीएल में भी टीमों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाता रहा है। आईपीएल के चेयरमैन और डब्ल्यूपीएल समिति के सदस्य अरुण धूमल ने इसे लेकर स्थिति स्पष्ट की है। 
विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल की लोकप्रियता से खुश हैं धूमल 
धूमल का कहना है कि भले ही डब्ल्यूपीएल काफी विकसित हुआ है, लेकिन फिलहाल इसमें टीमों की संख्या बढ़ाने का विचार नहीं किया गया है। डब्ल्यूपीएल में फिलहाल पांच टीमें हिस्सा लेती हैं। डब्ल्यूपीएल समिति की अध्यक्षता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी करते हैं। बोर्ड की योजना थी कि तीन सत्र के बाद डब्ल्यूपीएल में टीम की संख्या बढ़ाई जाए, लेकिन फिलहाल इसे लेकर बोर्ड जल्दबाजी में नहीं है। 

ये भी पढ़ें: GT vs PBKS: शतक नहीं, बड़ा स्कोर देख रहे थे श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह से आक्रामण जारी रखने को कहा; हुआ खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, फिलहाल इस टूर्नामेंट को और विकसित करने के लिए, हम किसी भी टीम को शामिल करने से पहले इसे मजबूत करना चाहते हैं। इसमें अतिरिक्त टीम जोड़ने का कोई तत्कालिक प्लान नहीं है। तीन सत्रों में डब्ल्यूपीएल ने शानदार विकास किया है। स्टेडियम में भीड़ भी देखने मिली और सभी ब्रॉडकास्टर के आंकड़े भी प्रेरित करने वाले हैं। इससे दुनिया भर में महिला क्रिकेट को बल मिला है। हमें उम्मीद है कि यह लीग आगे भी विकसित होगी और यह ना सिर्फ टूर्नामेंट, बल्कि महिला क्रिकेट के लिए भी फायदेमंद होगी। 
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने जीता था खिताब
डब्ल्यूपीएल में अभी भी घरेलू और बाहर का प्रारूप लागू नहीं है, जैसा कि आईपीएल में होता है। बीसीसीआई ने इस सीजन डब्ल्यूपीएल के मैचों की मेजबानी बड़ौदा, लखनऊ, मुंबई और बंगलुरू को सौंपी थी। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर तीन साल में अपना दूसरा खिताब जीता था। इसे मीडिया अधिकार 951 करोड़ रुपये में बिके थे जो महिला लीग में दूसरा सर्वोच्च आंकड़ा है। 

ये भी पढ़ें: IPL Points Table 2025: पहले दौर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष पर मौजूद, पंजाब-आरसीबी की भी धमाकेदार शुरुआत

इस सीजन महिला प्रीमियर लीग के मुकाबलों में स्टेडियम पर अच्छी भीड़ दिखी थी। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य भारत में महिला क्रिकेट को विकसित करना और ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाओं की खोज करना है। इस मोर्चे पर प्रतिस्पर्धा में सुधार की काफी गुंजाइश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed