फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI has extended timeline for submission of applications for the post of 'Head Coach'

BCCI ने बढ़ाई मुख्य कोच पद के आवेदन की समयसीमा

Fri, 23 Jun 2017 10:46 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Fri, 23 Jun 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
BCCI has extended timeline for submission of applications for the post of 'Head Coach'
बीसीसीआई - फोटो : getty
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के हेड कोच के लिए आवेदन की समयसीमा बढ़ाकर अब नौ जुलाई कर दी है। बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है, बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच पद के लिए आवेदन करने की समयसीमा बढ़ाने का फैसला किया है। जो लोग पहले ही आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है और उन्हें अंतिम सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


अब आवेदन करने की अंतिम तारीख नौ जुलाई है। बयान में बताया गया है कि आवेदकों को निजी तौर पर या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अगले सप्ताह तक उपस्थित होना होगा ताकि जुलाई में होने वाले श्रीलंका दौरे से पहले कोच का चयन किया जा सके। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि टीम इंडिया के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री के लिए यह मौका दिया गया है। हालांकि शास्त्री ने अभी तक आवेदन नहीं किया है लेकिन सूत्रों की मानें तो वह तब ही आवेदन करेंगे जब उन्हें हेड कोच बनने की पुख्ता हो जाएगा। हालांकि क्रिकेट सलाहकार समिति में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के होने से शास्त्री की राह आसान नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गत वर्ष शास्त्री और गांगुली के बीच खटास की खबरें आई थीं। शास्त्री ने पिछले साल इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान सौरव गांगुली की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह इंटरव्यू के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद नहीं थे। इसके जवाब में गांगुली ने कहा था कि वह यदि इस पद के लिए गंभीर हैं तो उन्हें बैंकॉक में छुट्टी मनाने के बजाय निजी तौर पर इंटरव्यू में मौजूद होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed