फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI 10-point Guideline for Team India: Travel Rules to Foreign Tour Virat Kohli Rohit Sharma Gautam Gambhir

BCCI 10-Point Directive: बोर्ड का 'गंभीर' कदम; स्टार कल्चर खत्म करने पर जोर, नियम तोड़ने पर भुगतने होंगे अंजाम

Fri, 17 Jan 2025 08:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Jan 2025 08:45 AM IST
सार

BCCI 10 Point Policy for Indian Players : 10 सूत्रीय नीति का पालन करना अनिवार्य होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बीसीसीआई कार्रवाई करेगा। अब से खिलाड़ियों को दौरे में अलग से यात्रा की अनुमति नहीं होगी तथा मैच के जल्दी समाप्त होने पर उन्हें जल्दी नहीं जाने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
BCCI 10-point Guideline for Team India: Travel Rules to Foreign Tour Virat Kohli Rohit Sharma Gautam Gambhir
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

BCCI 10 Rules for Indian Cricketers : ऑस्ट्रेलिया में मिली करारी हार के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब कड़े फैसले लिए हैं। अब 45 दिन से अधिक के विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों को परिवार को दो सप्ताह तक ही अपने साथ रखने की अनुमति होगी। घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया गया है और विदेशी दौरे पर निजी स्टाफ पर रोक लगा दी। इसके अलावा खिलाड़ी सीरीज के दौरान व्यक्तिगत विज्ञापन की शूटिंग भी नहीं कर पाएंगे। 10 सूत्रीय नीति का पालन करना अनिवार्य होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बीसीसीआई कार्रवाई करेगा। अब से खिलाड़ियों को दौरे में अलग से यात्रा की अनुमति नहीं होगी तथा मैच के जल्दी समाप्त होने पर उन्हें जल्दी नहीं जाने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यह नीति राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में अनुशासन और एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हार और न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर सूपड़ा साफ होने के बाद टीम में गुट बनने और खिलाड़ियों के एकसाथ न बैठने की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में बीसीसीआई ने इस नीति को लागू करना आवश्यक समझा ताकि खिलाड़ियों के प्रदर्शन और प्रतिबद्धता को बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन

BCCI 10-point Guideline for Team India: Travel Rules to Foreign Tour Virat Kohli Rohit Sharma Gautam Gambhir
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
स्टार कल्चर खत्म करना चाहते हैं गौतम
बीसीसीआई ने यह कदम मुख्य कोच गौतम गंभीर के कहने पर किया है। कोच ने स्टार कल्चर को खत्म करने की मांग की है। गंभीर ने टीम के हालिया खराब प्रदर्शन की समीक्षा बैठक में इन प्रतिबंधों की मांग की थी। यह इसलिए भी किया गया है क्योंकि स्टार क्रिकेटर रणजी से दूर रहते हैं।

सुपरस्टार ने की अलग से यात्रा
खिलाड़ी टीम के साथ ही मैच में और अभ्यास में जाएंगे। एक सुपरस्टार खिलाड़ी ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे सहित कई दौरों पर अलग से यात्रा की। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दो बड़े सितारों ने टीमों के साथ यात्रा करने से इनकार कर दिया।

BCCI 10-point Guideline for Team India: Travel Rules to Foreign Tour Virat Kohli Rohit Sharma Gautam Gambhir
भारतीय टीम - फोटो : Twitter
इन नियमों का करना होगा पालन
  • खिलाड़ियों के परिवार दौरे (45 दिन से अधिक) पर सिर्फ 2 सप्ताह तक रहेंगे।
  • क्रिकेटरों का घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य।
  • सीरीज के दौरान खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत विज्ञापन करने पर भी पाबंदी।
  • खिलाड़ियों को दौरे के दौरान अलग से यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।
  • दौरे या मैच के जल्दी समाप्त होने की स्थिति में उन्हें जल्दी नहीं जाने दिया जाएगा।
  • खिलाड़ी टीम के साथ ही मैच में और अभ्यास सत्र में साथ ही आएंगे और जाएंगे।
  • 150 किग्रा से ज्यादा सामान खिलाड़ियों ने लिया तो अतिरिक्त का भुगतान खुद करना होगा।
  • प्रबंधकों, रसोइयों, सहायकों और सुरक्षाकर्मियों को दौरे या सीरीज में प्रतिबंध रहेगा।
  • बीसीसीआई कार्यक्रम में रहना होगा मौजूद। 
  • टीम प्रबंधन के साथ सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में उपकरण भेजने के लिए समन्वय बनाना होगा।
विज्ञापन

BCCI 10-point Guideline for Team India: Travel Rules to Foreign Tour Virat Kohli Rohit Sharma Gautam Gambhir
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
नहीं माने नियम तो कटेगी फीस, आईपीएल खेलना भी मुश्किल
इस नीति का पालन नहीं करने पर खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाएगा जिसमें केंद्रीय अनुबंधों से उनकी रिटेनर फीस में कटौती और आईपीएल में भाग लेने पर रोक शामिल है।

लेनी होगी गंभीर-अगरकर की अनुमति
यह खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य किया गया है कि उन्हें दौरे पर अपने परिवार के ठहरने की अवधि सहित किसी भी छूट के लिए गंभीर के साथ मुख्य चयनकर्ता अगरकर की मंजूरी लेनी होगी। बोर्ड के कार्यक्रम में भी क्रिकेटरों का रहना अनिवार्य होगा। अगर शृंखला जल्दी समाप्त हो जाती है तब भी खिलाड़ियों को साथ में ही रहना होगा। प्रबंधकों, रसोइयों, सहायकों और सुरक्षाकर्मियों को दौरे या सीरीज में प्रतिबंधित किया जाएगा, जब तक कि बीसीसीआई द्वारा स्पष्ट रूप से अनुमति न दी जाए।

BCCI 10-point Guideline for Team India: Travel Rules to Foreign Tour Virat Kohli Rohit Sharma Gautam Gambhir
सितांशु कोटक - फोटो : Sitanshu Kotak-INSTAGRAM
सितांशु कोटक को बनाया बल्लेबाजी कोच
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सौराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज सितांशु कोटक को इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की शृंखला और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बृहस्पतिवार को भारत का बल्लेबाजी कोच बनाया गया। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सहायक कोच अभिषेक नायर का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा। 52 वर्ष के कोटक लंबे समय से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बल्लेबाजी कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed