फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Former Legal advisor says it was wrong to cancel Mohammed Shami contract

BCCI के पूर्व कानूनी सलाहकार ने बढ़ाया शमी का हौसला, कॉन्ट्रैक्ट कैंसल करने को लेकर कही यह बड़ी बात

Tue, 13 Mar 2018 01:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
BCCI Former Legal advisor says it was wrong to cancel Mohammed Shami contract
mohammed shami

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व कानूनी सलाहकार ऊषा नाथ बंधोपाध्याय ने मोहम्मद शमी के आईपीएल से कॉन्ट्रैक्ट कैंसल करने को गलत ठहराया है। उन्होंने एक चैनल से बातचीत में कहा, 'किसी भी खिलाड़ी का चयन उसके मेरिट के आधार पर होता है और मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है यदि उनका कॉन्ट्रैक्ट इस वजह से कैंसल होता है। उन्होंने कहा कि यदि उनका कॉन्ट्रैक्ट उनकी पत्नी की वजह से कैंसल होता तो यह गलत और गैरकानूनी होगा। उन्होंने ये भी कहा कि बीसीसीआई के पास कोई राइट नहीं है कि पत्नी के शिकायत करने की वजह से उनका कॉन्ट्रैक्ट कैंसल कर दे।'

विज्ञापन


गौरतलब है कि मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद बढ़ गया है। शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने पति शमी पर मारपीट और हत्या करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। यही नहीं, उन्होंने शमी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मैच फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप भी लगाए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली डेयरडेविल्स के इस तेज गेंदबाज पर धारा 498 ए (पति या उसके पति के रिश्तेदार के खिलाफ क्रूरता के अधीन), 323 (चोट के कारण), 307 (हत्या का प्रयास), 376 (बलात्कार के लिए सजा), 506 (आपराधिक धमकी), 328 (अपराध करने के इरादे से, जहर के कारण आदि), आईपीसी की 34 (आम इरादों को आगे बढ़ाने में कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कृत्यों) लगाए गए हैं। हालांकि, इस मामले में कोलकाता पुलिस और अधिक छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

BCCI Former Legal advisor says it was wrong to cancel Mohammed Shami contract
मोहम्मद शमी

बता दें कि ऊषा नाथ बंधोपाध्याय से पहले टीम इंडिया के पूर्व वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान कपिल देव ने हसीन जहां द्वारा लगाए आरोपों को बकवास करार दिया था। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने शमी के पक्ष में आए थे। उन्होंने कहा था, 'जितना मैं जानता हूं, शमी अच्छे व्यक्ति हैं और वह अपने देश व पत्नी को धोखा नहीं दे सकते। यह शमी की निजी जिंदगी है और हमें इस पर कोई टिपण्णी नहीं करना चाहिए।'

वहीं, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने भी शमी के कॉन्ट्रैक्ट कैंसल को लेकर कहा था, 'मेरे ख्याल से यह कॉन्ट्रैक्ट जारी रहना चाहिए क्योंकि क्रिकेटर की जहां तक क्षमता का सवाल है, उससे इस मामले का कोई लेना देना नहीं है। साथ ही कोर्ट में अभी शमी के खिलाफ कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ है।' बता दें कि आईपीएल 2018 का 11वां सीजन 7 अप्रैल से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed