ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पूरी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। शुक्रवार की देर रात बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि की। जडेजा की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है।
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, पूरी T-20 सीरीज से बाहर हुए जडेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि भारतीय पारी के दौरान अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की तेज गेंद रविंद्र जडेजा के हेलमेट में लगी। गेंद हेलमेट पर लगने के बाद पारी खत्म होते ही बीसीसीआई बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें चेकअप के लिए रोक लिया।
जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल को बतौर सब्स्टीट्यूट मैदान पर फील्डिंग के लिए उतारा गया। इसके बाद चहल को 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' (सिर में चोट लगने के कारण उसकी जगह मैदान पर उतरने वाला स्थानापन्न खिलाड़ी) के तौर पर उतारा गया।
बता दें कि पहले मैच में जडेजा ने महज 23 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 44 रन की शानदार पारी खेली। जडेजा की इस पारी के कारण ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी।
इसी के साथ भारत पहला टी-20 11 रन से जीत गया। टीम इंडिया की तरफ से युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवरों में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए।