{"_id":"5dc2a5e68ebc3e5b5c25e1b5","slug":"bcci-closed-ipl-opening-ceremony-to-reduce-cost-and-save-huge-amount-of-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL में अब नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, करोड़ों रुपये बचाने के लिए BCCI ने लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में अब नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, करोड़ों रुपये बचाने के लिए BCCI ने लिया बड़ा फैसला
Wed, 06 Nov 2019 04:22 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 06 Nov 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018 opening ceremony
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल में खर्चे कम करने को लेकर बड़ा फैसला किया है। बोर्ड ने आईपीएल में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी को खत्म करने का निर्णय लिया है। इससे बीसीसीआई को 30 करोड़ रुपए की बचत होगी। यह फैसला सोमवार को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के दौरान लिया गया। वहीं एक और बड़े फैसले में यह तय हुआ कि मैच में नो बॉल देखने के लिए चौथे अंपायर की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक ओपनिंग सेरेमनी से पैसे की बहुत बर्बादी होती थी और दर्शक भी इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते थे।
आईपीएल में पिछले कुछ वर्षो से केटी पैरी, अकॉन और पिट बुल जैसे अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार्स ने आतिशबाजी और लेजर शो के बीच ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया है। भारतीय टी-20 लीग यह समारोह बॉलीवुड स्टार्स से भी सजा रहता था। हालांकि 2019 में पुलवामा शहीदों की याद में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले 2018 में भी सीओए ने आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी के 50 करोड़ के बजट को घटाकर 30 करोड़ कर दिया था।