फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI closed IPL opening ceremony to reduce cost and save huge amount of money

IPL में अब नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, करोड़ों रुपये बचाने के लिए BCCI ने लिया बड़ा फैसला

Wed, 06 Nov 2019 04:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 06 Nov 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
BCCI closed IPL opening ceremony to reduce cost and save huge amount of money
IPL 2018 opening ceremony

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल में खर्चे कम करने को लेकर बड़ा फैसला किया है। बोर्ड ने आईपीएल में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी को खत्म करने का निर्णय लिया है। इससे बीसीसीआई को 30 करोड़ रुपए की बचत होगी। यह फैसला सोमवार को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के दौरान लिया गया। वहीं एक और बड़े फैसले में यह तय हुआ कि मैच में नो बॉल देखने के लिए चौथे अंपायर की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक ओपनिंग सेरेमनी से पैसे की बहुत बर्बादी होती थी और दर्शक भी इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते थे। 

आईपीएल में पिछले कुछ वर्षो से केटी पैरी, अकॉन और  पिट बुल जैसे अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार्स ने आतिशबाजी और लेजर शो के बीच ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया है। भारतीय टी-20 लीग यह समारोह बॉलीवुड स्टार्स से भी सजा रहता था। हालांकि 2019 में पुलवामा शहीदों की याद में आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया गया था। 
विज्ञापन


इससे पहले 2018 में भी सीओए ने आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी के 50 करोड़ के बजट को घटाकर 30 करोड़ कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed