फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly hospitalised after mild cardiac arrest

एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव गांगुली की हालत स्थिर, 2-3 दिन में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

Sun, 03 Jan 2021 09:55 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 03 Jan 2021 09:55 AM IST
सार

  • गांगुली बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष हैं, उन्होंने सीके खन्ना की जगह ली जो 2017 से बोर्ड के अंतरिम प्रमुख थे
  • गांगुली का कार्यकाल शुरुआत में नौ माह का था, लेकिन वह और बोर्ड के सचिव जय शाह अपने पद पर बरकरार हैं
  • गांगुली हाल ही में दिल्ली स्थित फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में अरुण जेटली की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर मौजूद थे
  • इससे पहले 24 दिसंबर को वह अहमदाबाद में हुए बीसीसीआई की एजीएम में भी शरीक हुए थे

विज्ञापन
Sourav Ganguly hospitalised after mild cardiac arrest
सौरव गांगुली - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को जिम में कसरत के दौरान 'हल्के' दिल के दौरे के बाद शनिवार दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सफल एंजियोप्लास्टी हुई। डॉक्टर्स ने बताया कि वह पूरी तरह ठीक है, उनकी हालत 'स्थिर' है।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने पाया कि सौरव के तीन आर्टरी में ब्लॉकेज है, उनके Right coronary artery में स्टेंट लगाया है, अगले 24 घंटे तक उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। 48 वर्षीय गांगुली के दिल में दो ब्लॉकेज थे, जिसका इलाज कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 

इस पूर्व बल्लेबाज का उपचार कर रहे वुडलैंड्स अस्पताल के डॉ. आफताब खान ने बताया कि, 'गांगुली को अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार शाम वर्कआउट सत्र के बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत दी और आज दोपहर दोबारा ऐसी समस्या के बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार गांगुली के उपचार के लिए पांच डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया था।'

ममता बनर्जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वुडलैंड्स अस्पताल पहुंचकर सौरव गांगुली से मुलाकात की और उनका हाल जाना। सौरव गांगुली से बातचीत के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'उन्होंने मुझसे बात की, वो अब ठीक हैं। मैं अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों को धन्यवाद करती हूं।'
 

 

दुनियाभर की हस्तियां कर रहीं प्रार्थना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दीदी ने ट्वीट किया, 'यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्का दिल का दौरा पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। गांगुली और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करती हूं।'
 
 
 
 
   

 


2019 में संभाली BCCI की कमान

गांगुली को उस समय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जब संभवत: इस साल अप्रैल-मई में होने वाले राज्य विधान सभा चुनावों से पहले उनके राजनीति में उतरने को लेकर अटकलें तेज हैं। राज्य के राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों के अनुसार गांगुली भारतीय जनता पार्टी से जुड़ सकते हैं।

इस पूर्व बल्लेबाज ने हालांकि राजनीति में आने को लेकर कभी अपने इरादे जाहिर नहीं किए। मैच फिक्सिंग के आरोपों में घिरने के बाद बिखराव के दौर से गुजर रही भारतीय क्रिकेट टीम को सौरव गांगुली के रूप में एक कुशल नेतृत्व मिला। युवराज सिंह, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, मोहम्मद कैफ सरीखे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में 'दादा' की अहम भूमिका मानी जाती है।

2003 में अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने वाले गांगुली ने देश के साथ-साथ विदेशों में भी तिरंगा फहराने का काम किया। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह प्रशासनिक सेवाओँ में आ गए। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन की कमान संभाली फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed