{"_id":"5821c5d14f1c1bc932b380cf","slug":"bcci-ceo-rahul-johri-say-ipl-to-be-a-mega-event-this-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बार का आईपीएल होगा खास, क्रिकेट को छोटे शहरों तक ले जाना है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस बार का आईपीएल होगा खास, क्रिकेट को छोटे शहरों तक ले जाना है
आकाश रावल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Nov 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमित ओवर प्रारूप महत्वपूर्ण है, लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट ही है जहां से हीरो निकलते हैं। यही वजह है कि बीसीसीआई पांच दिवसीय प्रारूप को छोटे शहरों में लोकप्रिय बनाने के पुरजोर प्रयास कर रही है। साथ ही वनडे, टी-20 और आईपीएल को बढ़ावा दिए जाने पर भी फोकस है। सोमवार को अमर उजाला के नोएडा ऑफिस आए बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने विशेष बातचीत में बोर्ड की दूरगामी योजनाओं का खुलासा किया।
छोटे शहरों में टेस्ट क्रिकेट के बढ़ते रुझान को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बीसीसीआई की योजना क्रिकेट को महानगरों से छोटे शहरों की ओर ले जाने की है। इसी प्रयास के तहत बोर्ड ने भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की मेजबानी इंदौर को सौंपी, जहां आयोजित हुए इस पहले टेस्ट को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। रायपुर में भी आईपीएल मैचों के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। भविष्य में छोटे शहरों में अधिक से अधिक टेस्ट मैच आयोजित करने की भी योजना है।
दर्शक मोटे तौर पर तीन प्रारूप वनडे, टी-20 और टेस्ट को देखते हैं, लेकिन इसके अलावा रणजी, कूच बिहार, दलीप ट्रॉफी, अंडर-19 सहित सभी आयोजन मिलाकर बोर्ड इस साल कुल 918 मैच करा रहा है।

पिंक बॉल और आईपीएल पर है बोर्ड का ध्यान
आईपीएल
बोर्ड का लक्ष्य देश भर की अधिक से अधिक खेल प्रतिभाओं को निखारना और तराशना है। बोर्ड के इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि मौजूदा समय में टीम इंडिया की बैंच स्ट्रैंथ इतनी मजबूत है। बीसीसीआई क्रिकेट को देश के कोने-कोने में ले जाने की कवायद में लगा है।
पिंक बॉल को लेकर बोर्ड अभी देखो और इंतजार करो की नीति पर है। जौहरी ने इस बारे में कहा कि अभी ट्रायल शुरुआती दौर में हैं। जल्द ही हर मौसम और हालात (दिन-रात) में पिंक बॉल से ट्रायल आधारित मैच कराए जाएंगे। इसके बाद ही इसके पूर्ण इस्तेमाल पर फैसला लिया जाएगा। आईसीसी टूर्नामेंटों में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह से भारत सरकार को लेना है।
भारतीय क्रिकेट को नया मुकाम देने वाला आईपीएल अगले साल अपने दसवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। बीसीसीआई की इस मेगा शो को सुपरहिट बनाने की पूरी योजना है। मंगलवार को इस पर अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें प्रचार से लेकर मैदान तक आईपीएल के इस सीजन को खास बनाने की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।