फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreyas Iyer Ruled Out from Ahmedabad IND vs AUS 4th Test 2023 Day 5 Match

Shreyas Iyer Injury: चोटिल श्रेयस अहमदाबाद टेस्ट से बाहर, पांचवें दिन भी नहीं खेलेंगे, वनडे खेलने पर भी संशय

Mon, 13 Mar 2023 11:24 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 11:24 AM IST
सार

Shreyas Iyer Back Injury: बीसीसीआई ने बताया है कि चोट के चलते श्रेयस अहमदाबाद में चल रहे पूरे मैच से बाहर हो गए हैं। वह आखिरी दिन के खेल में भी शामिल नहीं होंगे। ऐसे में श्रेयस के वनडे सीरीज खेलने पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Shreyas Iyer Ruled Out from Ahmedabad IND vs AUS 4th Test 2023 Day 5 Match
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अहमदाबाद टेस्ट के दौरान भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के चलते पूरे मैच से बाहर हो गए हैं। उन्हें मैच के तीसरे दिन पीठ के निचले हिस्से में दर्द हुआ था। इसके बाद वह भारत की पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। अब दूसरी पारी में भी वह उपलब्ध नहीं होंगे। श्रेयस की इस चोट ने उनके वनडे सीरीज में खेलने पर भी संशय खड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 17 मार्च से हो रही है। सीरीज का पहला मैच वानखेड़े में शुक्रवार को होगा। वहीं, दूसरा मुकाबला रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी मैच 22 मार्च को चेन्नई में होगा।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में भी नहीं खेले थे श्रेयस
श्रेयस अय्यर चोट की वजह से इस सीरीज का पहला मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे। ऐसे में नागपुर में हुए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को उनकी जगह मौका दिया गया था। इस मैच में भारतीय टीम पारी और 132 रन से जीती थी। हालांकि, सूर्यकुमार यादव अपने टेस्ट करियर की पहली पारी में सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रॉ हो सकता है मैच
अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ होने की कगार पर पहुंच गया है। इस मुकाबले में पांचवें दिन का खेल जारी है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है। इसके बाद भारत की एक पारी भी बाकी है। ऐसे में यह मैच ड्रॉ होने की संभावना बहुत ज्यादा है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक भारत के पास 70 रन से ज्यादा की बढ़त है। अगर भारतीय गेंदबाज कमाल करते हैं और ऑस्ट्रेलिया को 100 रन के अंदर आउट कर देते हैं तो टीम इंडिया यह मैच जीत सकती है।


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed