फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI assures Bombay High Court of payment of dues to police in two weeks, know the matter

BCCI: बीसीसीआई ने उच्च न्यायालय को दो सप्ताह में पुलिस को बकाया भुगतान का आश्वासन दिया, जानें मामला

Sat, 11 Jan 2025 09:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 11 Jan 2025 09:09 AM IST
सार

गलगली ने महाराष्ट्र सरकार के जून 2023 के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), टी20 और अन्य क्रिकेट मुकाबलों को प्रदान की जाने वाली पुलिस सुरक्षा के लिए निर्धारित दर को 2011 से पूर्वव्यापी प्रभाव से कम कर दिया गया था।

विज्ञापन
BCCI assures Bombay High Court of payment of dues to police in two weeks, know the matter
बीसीसीआई लोगो। - फोटो : bcci.tv

विस्तार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को बॉम्बे उच्च न्यायालय को आश्वासन दिया कि मैच के दौरान प्रदान की गई सुरक्षा के लिए वह मुंबई, पिंपरी चिंचवड़ और नवी मुंबई पुलिस को दो सप्ताह में बकाया भुगतान कर देगा। क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि उसे पिंपरी चिंचवड़ पुलिस को 1.7 करोड़ रुपये, नवी मुंबई पुलिस को 3.3 करोड़ रुपये और मुंबई पुलिस को 1.03 करोड़ रुपये देने हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा दायर याचिका के जवाब में प्रस्तुत हलफनामे में कहा, 'बीसीसीआई दो सप्ताह के अंदर इन राशियों का भुगतान करने का वचन देता है।' गलगली ने महाराष्ट्र सरकार के जून 2023 के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), टी20 और अन्य क्रिकेट मुकाबलों को प्रदान की जाने वाली पुलिस सुरक्षा के लिए निर्धारित दर को 2011 से पूर्वव्यापी प्रभाव से कम कर दिया गया था।
विज्ञापन


याचिका में कार्यकर्ता ने 2011 से पूर्वव्यापी प्रभाव वाले परिपत्र पर आपत्ति जताई क्योंकि तब लंबित बकाया राशि भी कम हो जाएगी। अपने हलफनामे में बीसीसीआई ने कहा कि वह अधिकारियों को देय सभी भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें कहा गया है, 'बीसीसीआई का पुलिस को बकाया राशि से वंचित करने का कोई इरादा नहीं है और संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ खातों के समाधान के 90 दिन के भीतर विवादित राशि का भुगतान करने का वचन देता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed