{"_id":"5fe4b36e8ebc3e3b8d4d30f1","slug":"bcci-appoints-chetan-sharma-as-chief-selector-abey-kuruvilla-and-debasish-mohanty-in-panel-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI की AGM में नई चयन समिति का एलान, चेतन शर्मा बने अध्यक्ष","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI की AGM में नई चयन समिति का एलान, चेतन शर्मा बने अध्यक्ष
Thu, 24 Dec 2020 09:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 24 Dec 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने गुरुवार को टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा को नई राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष बनाया है। गुरुवार को अहमदाबाद में हुई एजीएम में बीसीसीआई ने नॉर्थ जोन से चेतन शर्मा के अलावा वेस्ट जोन से अभय कुरुविला और ईस्ट जोन से देवाशीष मोहंती को भी राष्ट्रीय चयन समिति के नए सदस्यों के रूप में नामित किया है।
विज्ञापन
बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने गुरुवार को चयन समिति में तीन सदस्यों के चयन के लिए इंटरव्यू किए, जिसमें इन तीनों की नियुक्ति हुई है। बता दें कि इस चयन समिति के अध्यक्ष के तौर पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का नाम सबसे आगे चल रहा था, लेकिन उनका चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन
बता दें कि मदन लाल, आरपी सिंह और सुलक्षणा नाइक की सीएसी ने आज कई उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए। इनमें अजीत अगरकर, शिव सुंदर दास, नयन मोंगिया और मनिंदर सिंह जैसे नाम शामिल हैं। इन सबको पीछे छोड़कर समिति ने इन तीनों के नाम पर अपनी मुहर लगाई।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा, 'सीएसी ने चेतन शर्मा, अभय कुरुविला और देवाशीष मोहंती को टीम इंडिया की चयन समिति के लिए चुना है। भविष्य में समिति की अध्यक्षता चेतन शर्मा करेंगे क्योंकि वो चयन समिति के सभी सदस्यों से ज्यादा सीनियर हैं। सीएसी चयनकर्ताओं के कार्यकाल के एक साल बाद समीक्षा करेगी।' बता दें कि ये तीन नए सदस्य चयन समिति में सुनील जोशी और हरविंदर सिंह के साथ जुड़ेंगे।
बता दें कि 1987 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले चेतन शर्मा टीम इंडिया के लिए 23 टेस्ट और 65 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 61 और वनडे में 67 विकेट दर्ज हैं।