फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Appeal over Indore Pitch poor Rating in ICC two member Panel to give verdict in 14 days

Indore Pitch: इंदौर पिच की रेटिंग को लेकर बीसीसीआई ने आईसीसी में अपील की, 14 दिन के अंदर आएगा समिति का फैसला

Tue, 14 Mar 2023 01:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 01:39 PM IST
सार

बीसीसीआई की अपील पर आईसीसी की सदस्यीय समिति जांच करेगी और 14 दिन के अंदर अपना फैसला सुनाएगी। इंदौर टेस्ट की पिच को आईसीसी की तरफ से खराब रेटिंग दी गई थी। 
 

विज्ञापन
BCCI Appeal over Indore Pitch poor Rating in ICC two member Panel to give verdict in 14 days
इंदौर की पिच का जायजा लेते रोहित; आईसीसी ने इस पिच को तीन डिमेरिट अंक दिए हैं - फोटो : BCCI

विस्तार

इंदौर टेस्ट की पिच की खराब रेटिंग को लेकर बीसीसीआई ने आईसीसी में औपचारिक अपील दायर कर दी है। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के स्वामित्व वाले इंदौर के होल्कर स्टेडियम से जुड़े अधिकारी ने यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी का दो सदस्यीय पैनल इस मामले में जांच के बाद आईसीसी के फैसले की समीक्षा करेगा और 14 दिन के अंदर अपना फैसला सुनाएगा। 
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का तीसरा टेस्ट इंदौर में तीन दिन के अंदर खत्म हो गया था। इस मैच में शुरुआती दो दिनों में 30 विकेट गिरे थे। इस टेस्ट में 31 में से 26 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन के पहले सत्र में यह मैच नौ विकेट से अपने नाम किया था और सीरीज में बेहतरीन वापसी की थी।
विज्ञापन

अपनी रिपोर्ट में मैच रेफरी ब्रॉड ने कहा था कि "पिच बहुत सूखी थी और बल्ले और गेंद के बीच संतुलन प्रदान नहीं करती थी, शुरू से ही स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। पूरे मैच के दौरान पिच में अत्यधिक और असमान उछाल था"। ब्रॉड की खराब रेटिंग का मतलब था कि यह मैदान अब तीन डिमेरिट अंक हासिल कर चुका है। यह पांच साल की अवधि के लिए सक्रिय रहेगा। यदि इसे दो और डिमेरिट अंक दिए जाते हैं, तो इस मैदान को 12 महीनों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी से निलंबित कर दिया जाएगा।

पहले दो टेस्ट के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने नागपुर और दिल्ली में उपयोग की जाने वाली सतहों को "औसत" करार दिया था। ये दोनों टेस्ट भी तीन दिनों के भीतर समाप्त हो गए थे और भारत ने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की थी। 

मैच रेफरी के पास पिच की रेटिंग के लिए छह पैमाने होते हैं। बहुत अच्छी, अच्छी, औसत, औसत से नीचे, खराब और अयोग्य। औसत से कम रेटिंग वाली खराब या अयोग्य पिच को ही डिमेरिट अंक दिए जाते हैं।

इंदौर को आनन-फानन में मिली थी मेजबानी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला में होना था, लेकिन बीसीसीआई की जांच समिति ने पाया कि यह मैदान सर्दियों में टेस्ट मैच की मेजबानी के लिए तैयार नहीं है। धर्मशाला के मैदान में कई हिस्सों पर पर्याप्त घांस नहीं थी। इसके बाद बीसीसीआई ने एक मार्च को इस मैच की मेजबानी इंदौर को दे दी थी, जबकि मुकाबला 13 मार्च से शुरू होना था। 

बोर्ड के लिए पिच रेटिंग के खिलाफ अपील करना असामान्य है, लेकिन यह पहला मामला नहीं है। पीसीबी ने हाल ही में पिच की रेटिंग के खिलाफ अपील की थी और उसकी अपील सफल रही थी। पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के लिए रावलपिंडी की पिच को एक डिमेरिट अंक दिया गया था। मैच रेफरी पाइक्रॉफ्ट ने भी पिच को "औसत से नीचे" का दर्जा दिया था। इंग्लैंड ने यह टेस्ट 74 रन से जीता था। हालांकि, बाद में पीसीबी की अपील पर जांच हुई और यह डिमेरिट अंक हटा दिया गया। अब बीसीसीआई को भी ऐसी ही उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed