फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2021 schedule: BCCI announces fixtures, venues and timings, check all details

IPL 2021: भारत में नौ अप्रैल से शुरू होगा टी-20 का धमाल, जारी हुआ शेड्यूल, हुए अहम बदलाव

Sun, 07 Mar 2021 01:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 07 Mar 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 schedule: BCCI announces fixtures, venues and timings, check all details
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

आईपीएल के 14वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने रविवार को शेड्यूल की घोषणा कर दी। इसके साथ ही यह भी तय हो गया कि आईपीएल 2021 का आयोजन भारत में ही होगा। करीब दो साल बाद देश में आयोजित होने जा रही इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का चयन किया गया है।

विज्ञापन


आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत नौ अप्रैल से चेन्नई में होगी, जहां गत चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स की टीम से होगा। जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में होगा। यही नहीं टूर्नामेंट के सभी प्ले ऑफ मुकाबले भी इसी मैदान में खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
 

खाली स्टेडियमों में होंगे मुकाबले

IPL 2021 schedule: BCCI announces fixtures, venues and timings, check all details
आईपीएल 2021 - फोटो : social media
  • बीसीसीआई की तरफ से जारी मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक, लीग स्टेज के दौरान हर टीम चार स्थानों पर मुकाबले खेलेगी। कुल 56 लीग मुकाबलों में चेन्नई, मुंबई कोलकाता और बंगलूरू दस-दस मैचों की मेजबानी करेंगे, जबकि अहमदाबाद और दिल्ली में आठ मैच खेले जाएंगे।
  • इस बार आईपीएल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि सभी मुकाबले तटस्थ स्थानों पर खेले जाएंगे और कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी। सभी टीमें लीग स्टेज के दौरान छह स्थानों में से चार पर ही मैच खेलेंगी। 
  • टूर्नामेंट में कुल 11 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) खेले जाएंगे। दोपहर के मुकाबले 3:30 से शुरू होंगे जबकि शाम के मैच 7:30 से खेले जाएंगे। 
  • सबसे बड़ी बात इस बार का टूर्नामेंट भी पिछले सीजन की तरह दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियमों में खेले जाएंगे और फैंस की एंट्री पर बाद में कोई फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed