फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announces MPL Sports as Official Kit Sponsor for Team India

टीम इंडिया की जर्सी पर अब NIKE की जगह MPL, BCCI ने बनाया नया किट स्पॉन्सर

Tue, 17 Nov 2020 11:30 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 17 Nov 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
BCCI announces MPL Sports as Official Kit Sponsor for Team India
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

फंतासी गेम से जुड़े मोबाइल प्रीमियर लीग (MPL) की सहायक कंपनी 'एमपीएल स्पोर्ट्स एपेरल एंड एक्सेसरीज' को अगले तीन साल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का पोशाक प्रायोजक चुना गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी। यह कंपनी नाइकी की जगह लेगी। करार दिसंबर 2023 तक के लिए है। एमपीएल अभी आईपीएल की दो फ्रेंचाइजी टीमों कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़ा हुआ है। अब भारतीय पुरुष टीम, महिला टीम के साथ-साथ अंडर-19 टीम की जर्सियों में भी MPL छपा दिखाई देगा।

विज्ञापन

 

ऑस्ट्रेलिया दौरे से MPL की सेवाएं

तीन वन-डे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच की लंबी सीरीज खेलेने भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहले एकदिवसीय से होगी। भारतीय क्रिकेट टीम की पोशाक और अन्य सामान अब MPL की ओर से प्रयोजित होंगे। साथ ही साथ अब अपना व्यावसायिक हित भी साधेगी। भारतीय क्रिकेट फैंस को अपनी दुकान से टी-शर्ट अन्य चीजें भी बेंचेगी। इस करार के बाद बोर्ड के मुखिया सौरव गांगुली ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि, 'इस साझेदारी का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले सामान भारतीय क्रिकेट फैन तक पहुंचाना है, यह सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा कि, 'हमें टीम इंडिया के लिए और देश में खेल के व्यापार के लिए एक नई सीमा पार करनी है है। हम एमपीएल स्पोर्ट्स जैसे युवा भारतीय ब्रांड के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित है। नाइकी ने 2016 से 2020 तक पांच साल का करार किया था, जिसके लिए उसने 30 करोड़ रुपये रॉयल्टी के साथ 370 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। वर्तमान आर्थिक स्थिति (कोविड-19 के कारण) कोई भी उतनी धनराशि का भुगतान करने के लिए तैयार नहीं था जितना नाइकी ने किया था। हालांकि प्रति मैच की दर नाइकी द्वारा भुगतान किए जा रहे 88 लाख रुपये प्रति मैच के बजाय 65 लाख रुपये प्रति मैच होगी। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed