{"_id":"60c2478f8ebc3e09d22b694f","slug":"bcci-announces-india-squad-for-odi-t20i-series-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय वनडे और टी20 टीम का एलान, शिखर धवन बने कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय वनडे और टी20 टीम का एलान, शिखर धवन बने कप्तान
Thu, 10 Jun 2021 10:40 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 10 Jun 2021 10:40 PM IST
सार
श्रीलंका दौरे पर शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
शिखर धवन
- फोटो : social media
विस्तार
बीसीसीआई ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ भारतीय वन-डे और टी-20 टीम का एलान कर दिया है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। बता दें कि टीम इंडिया 13 से 25 जुलाई के बीच श्रीलंका में तीन वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वन-डे मुकाबले 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 21, 23 और 25 जुलाई को होंगे। सभी मुकाबले कोलंबो में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
श्रीलंका दौरे पर भारत की दूसरी टीम होगी। ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब भारत की दो टीमें एक ही समय दो अलग देशों में खेल रही हों। विराट कोहली की अगुआई वाली टेस्ट टीम इसी दौरान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारी कर रही होगी। टेस्ट टीम 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए पहले ही ब्रिटेन पहुंच चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला चार अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीमः
शिखर धवन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर , के गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।
विज्ञापन
नेट गेंदबाज: ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह।
Net Bowlers: Ishan Porel, Sandeep Warrier, Arshdeep Singh, Sai Kishore, Simarjeet Singh
— BCCI (@BCCI) June 10, 2021