फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci announced team Indias T20I squad for New Zealand tour

INDvNZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का एलान, धोनी-हार्दिक को नहीं मिली जगह

Mon, 13 Jan 2020 12:43 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Jan 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
bcci announced team Indias T20I squad for New Zealand tour
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

बीसीसीआई ने रविवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है। घोषित 16 सदस्यीय टीम में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी टीम से बाहर रखा गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 जनवरी से शुरू होने वाले न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को पांच टी-20, तीन वन-डे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके लिए बीसीसीआई ने पहले टी-20 टीम का एलान किया है, जबकि वन-डे और टेस्ट के लिए टीम का चयन होना बाकी है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ना है। टीम इंडिया कंगारुओं के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला वन-डे मुंबई में 14 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरा 17 को राजकोट और तीसरा व आखिरी 19 जनवरी को बैंगलोर में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के लिए रबाना होगी। दोनों टीमों के बीच पहली टी-20 मुकाबला 24 जनवरी को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

पांच टी-20 मैचों के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, एस धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed