फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci announced cash reward for under 19 world cup winner team and coach rahul dravid

Under 19 WC: BCCI ने खिलाड़ियों समेत स्टाफ को किया सम्मानित, कोच द्रविड़ को दिया बड़ा तोहफा

Sat, 03 Feb 2018 07:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Feb 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
bcci announced cash reward for under 19 world cup winner team and coach rahul dravid
राहुल द्रविड़ - फोटो : File

दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 का खिताब जीत लिया है। कोच राहुल द्रविड़ और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए बीसीसीआई ने ईनाम की घोषणा की है। इसके अलावा बीसीसीआई की तरफ से पूरे सहयोगी स्टाफ के लिए भी ईनाम की घोषणा हुई है।

विज्ञापन


बीसीसीआई की घोषणानुसार सबसे ज्यादा रकम कोच राहुल द्रविड़ के हिस्से में आई है। बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को 50 लाख रुपये से सम्मानित कर कहा, 'भारत को विश्व विजेता बनाने वाले कोच राहुल द्रविड़ ने जबर्दस्त काम किया और वह इस ईनाम के पूरी तरह हकदार हैं।'
विज्ञापन


इसके अलावा बीसीसीआई ने सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य के लिए 20-20 लाख रुपये की ईनामी राशि की घोषणा की है। इस पूरे टूर्नामेंट में सहयोगी स्टाफ ने बेहतरीन काम किया है। इसके चलते बीसीसीआई ने हर सदस्य को ईनामी राशि से सम्मानित किया है। इसमें राहुल द्रविड़ के सहयोगी अभय शर्मा  का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पृथ्वी शॉ की इस युवा ब्रिगेड के प्रत्येक सदस्य को बोर्ड ने ईनाम के रूप में तीस-तीस लाख रुपये देने का वादा किया है। यह ईनामी राशि पूरे स्क्वाड में समान रूप से बटेगी। बता दें कि टीम इंडिया ने अंडर-19 लेवल पर चौथी बार वर्ल्ड कप जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed