फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announced a cash award for the Indian team and its support staff after clinch U-19 Women's T20 World Cup

Women's U-19 T20 WC: विश्व विजेता टीम के सदस्यों के लिए बीसीसीआई ने की नकद पुरस्कार की घोषणा, उपलब्धि को सराहा

Sun, 02 Feb 2025 10:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Feb 2025 10:14 PM IST
सार

कप्तान निकी प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही और उन्होंने खिताब जीतने के लिए असाधारण कौशल, संयम और दबदबे का प्रदर्शन किया। बोर्ड के शीर्ष पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों की सराहना की।

विज्ञापन
BCCI announced a cash award for the Indian team and its support staff after clinch U-19 Women's T20 World Cup
भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम के सदस्यों के लिए नकद पुरस्कार की रविवार को घोषणा की। भारतीय टीम ने कुआलालंपुर में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था। अब बोर्ड ने खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला किया है और टीम तथा उसके सहयोगी स्टाफ के लिए पांच करोड़ रुपये की ईनामी राशि घोषित की है। 
विज्ञापन

भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब 
कप्तान निकी प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही और उन्होंने खिताब जीतने के लिए असाधारण कौशल, संयम और दबदबे का प्रदर्शन किया। बोर्ड के शीर्ष पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों की सराहना की। बीसीसीआई ने कहा, मलेशिया में आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने के लिए बीसीसीआई भारत की अंडर-19 महिला टीम को हार्दिक बधाई देता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का सम्मान करने के लिए बीसीसीआई ने मुख्य कोच नूशिन अल खादीर के नेतृत्व में विजयी टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए पांच करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने टीम के प्रदर्शन को सराहा 
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, अंडर-19 महिला विश्व कप को बरकरार रखने के लिए हमारी लड़कियों को बधाई। यह एक अनुकरणीय अभियान रहा है जिसमें वे पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहीं। हमने कल रात नमन अवार्ड्स में उनके प्रदर्शन के बारे में बात की और आज उन्होंने हम सभी को गौरवान्वित किया है। यह ट्रॉफी भारत में महिला क्रिकेट के विकास को दर्शाती है और मैं इस टूर्नामेंट में प्रत्येक सदस्य को चमकते हुए देखकर बेहद खुश हूं। मैं एक बार फिर पूरी टीम, कोच और सहयोगी स्टाफ को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देना चाहता हूं।
विज्ञापन

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, मैं आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 में अपने शानदार खिताब की रक्षा के लिए भारत की अंडर-19 महिला टीम को शुभकामनाएं देता हूं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करना और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतना वैश्विक मंच पर उनके समर्पण, लचीलेपन और प्रभुत्व को दर्शाता है। पूरी टीम ने सहयोगी स्टाफ के साथ खेल के सभी पहलुओं में जबरदस्त कौशल, टीम वर्क और दृढ़ संकल्प दिखाया। विश्व कप की यह जीत भारत की जमीनी स्तर की क्रिकेट की ताकत और हमारी महिला क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed