फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci announce team india 17 member squad for 6 ODIs in South Africa 

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

Sun, 24 Dec 2017 08:33 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
bcci announce team india 17 member squad for 6 ODIs in South Africa 
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होने वाली 6 मैचों की वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में 17 सदस्यीय टीम में बल्लेबाजों के अलावा चार तेज गेंदबाज भी शामिल हैं, जबकि तीन स्पिन गेंदबाज के तौर पर अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर को भी टीम में जगह मिली है, जबकि श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले के एल राहुल को वन-डे टीम में शामिल नहीं किया गया है। चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में न खेल पाने वाले बल्लेबाज केदार जाधव की भी टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन


पढ़ेंः- श्रीलंका को कल क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी रोहित सेना
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आर अश्विन, रवींद्र जडेजा को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। साथ ही इस सीरीज से हाल ही में यो-यो टेस्ट पास करने वाले युवराज सिंह और सुरेश रैना को भी द.अफ्रीका वन-डे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है।

मालूम हो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। बता दें कि 5 जनवरी से शुरू होने वाले इस दौरान पर टीम इंडिया को  को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट, 6 वन-डे और 3 टी-20 मैच खेलने हैं। वहीं टेस्ट सीरीज का पहला मैच केपटाउन में खेला जाएगा।

 
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया की वन-डे टीम इस प्रकार हैं:- विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एम एस धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed