U-19 Team: द्रविड़ के बेटे समित को मिली भारतीय अंडर-19 टीम में जगह, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया
समित को वनडे और चार दिवसीय दोनों सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। इस सीरीज में तीन वनडे और दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे। वनडे टीम की अगुआई मोहम्म अमान करेंगे, जबकि चार दिवसीय मैचों की कप्तानी सोहम पतवर्धन को सौंपी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समित तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और फिलहाल केएससीए महाराजा टी20 ट्रॉफी में मैसूर वारियर्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी में प्रदर्शन फिलहाल निराशाजनक रहा है और उन्होंने सात पारियों में 82 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 33 रन रहा है। समित ने टूर्नामेंट में अब तक गेंदबाजी नहीं की है। हालांकि, साल की शुरुआत में उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था और कर्नाटक को पहली बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 18 वर्षीय इस खिलाड़ी ने आठ मैचों में 362 रन बनाए थे और जम्मू के खिलाफ 98 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने गेंद से भी प्रभावी प्रदर्शन किया था और आठ मैचों में 16 विकेट लिए थे जिसमें फाइनल में मुंबई के खिलाफ दो विकेट भी शामिल हैं।
🚨 NEWS 🚨
— BCCI (@BCCI) August 31, 2024
India U19 squad and fixtures announced for multi-format home series against Australia U19.
Squad for one-day series: Rudra Patel (VC) (GCA), Sahil Parakh (MAHCA), Kartikeya KP (KSCA), Mohd Amaan (C) (UPCA), Kiran Chormale (MAHCA), Abhigyan Kundu (WK) (MCA), Harvansh…
वनडे टीमः रुद्रा पटेल (उपकप्तान), साहिल परख, कार्तिकेय केपी, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरन चोरमाले, अभिज्ञान कुंडु, हरवंश सिंह पंगालिया, समित द्रविड़, युद्धाजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित रजावत, मोहम्मद इनान।
चार दिवसीय टीमः वैभव सूर्यवंशी, नित्या पांड्या, विहान मल्होत्रा, सोहम पतवर्धन (कप्तान), कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडु, हरवंश सिंह पंगालिया, चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद इनान।