{"_id":"5a59db1a4f1c1bf3408b490a","slug":"bcci-allows-mohammad-azharuddin-free-to-contest-for-presidential-post-of-hca-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजहरुद्दीन को लेकर BCCI ने दिया बड़ा फैसला, लड़ सकते हैं HCA का चुनाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अजहरुद्दीन को लेकर BCCI ने दिया बड़ा फैसला, लड़ सकते हैं HCA का चुनाव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Jan 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद अजहरुद्दीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है। गौरतलब हो कि मैच फिक्सिंग के आरोपों में फंसे अजहर को बीसीसीआई ने पहले निलंबित कर दिया था। आरोप से मुक्त होने के लिए अजहर ने कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके बाद उन्हें आरोप से मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब एचसीए एडहॉक समिति के चेयरमैन प्रकाश जैन ने पिछले महीने जनवरी में चुनाव लड़ने के लिए अजहरुद्दीन की योग्यता पर स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बाद बीसीसीआई के कानूनी मामलों की देखरेख करने वाले आदर्श सक्सेना ने बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी को एक पत्र लिखा था, जिसमें अजहरुद्दीन के चुनाव लड़ने के संबंध को लेकर बात कही गई थी। आदर्श के इस पत्र को देखते हुए बीसीसीआई ने अजहरुद्दीन के चुनाव लड़ने को लेकर स्वीकृति कर दी।
विज्ञापन
पढ़ेंः- HCA ने एक घंटे तक अजहरुद्दीन को रखा खड़ा, रुआंसे होकर बोले- 10 साल रहा हूं कप्तान
विज्ञापन
हाल ही में मोहम्मद अजहरुद्दीन को उप्पल में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में शामिल नहीं होने दिया, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया था। बैठक से पहले अजहर को करीब दो घंटे तक बाहर इंतजार करना पड़ा। इससे पहले पिछले साल अजहर ने हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। हालांकि, वे अध्यक्ष नहीं बन पाए थे। अजहरुद्दीन साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने जा चुके हैं।
बता दें कि 54 साल के अजहर 1990-99 के बीच टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं। 90 के दशक में उनको एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में माना जाता था। अपने क्रिकेट करियर में 99 टेस्ट और 334 वन-डे खेले हैं।