{"_id":"61c6dd59734b796bf862d14e","slug":"bbl-2021-pakistan-leg-spinner-shadab-khan-joins-sydney-sixers-will-represent-the-team-in-the-remaining-matches-in-big-bash-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"BBL 2021: सिडनी सिक्सर्स से जुड़े शादाब खान, शेष मैचों में करेंगे टीम का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BBL 2021: सिडनी सिक्सर्स से जुड़े शादाब खान, शेष मैचों में करेंगे टीम का प्रतिनिधित्व
Sat, 25 Dec 2021 02:29 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:29 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान सिडनी सिक्सर्स के लिए शेष मैचों में खेलेंगे। शादाब सिक्सर्स की टीम में शामिल हो चुके हैं।. इस टीम का अगला मुकाबला 26 दिसंबर को सिडनी थंडर से होगा।
विज्ञापन
शादाब खान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के करामाती लेग स्पिनर शादाब खान दो बार की बिग बैश लीग विजेता सिडनी सिक्सर्स की टीम में शामिल हो गए हैं। वह बीबीएल 2021 में टीम का शेष मैचों में प्रतिनिधित्व करेंगे। शादाब सि़डनी सिक्सर्स की टीम में ओवरसीज खिलाड़ी के तौर पर शामिल हुए हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी बीबीएल की इस टीम के साथ जुड़ने की वजह ऑफ स्पिनर बेन मानेंटी का चोटिल होना है। इसके अलावा टीम के खिलाड़ी स्टीव ओ कीफे के पिंडली में चोट लगी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए तीनों प्रारूपों में खेल चुके हैं शादाब
23 वर्षीय शादाब खान क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान के लिए खेलते हैं। वह पाकिस्तान के लिए अब तक 64 टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं जिनमें 73 विकेट चटकाए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 देकर 4 विकेट आउट करना रहा है। अक्टूबर नंबवर में सुंयुक्त अरब अमीरात में खेले गए टी-20 विश्व कप के दौरान शादाब ने अपनी पाकिस्तान के लिए सभी छह मैच खेले जिनमें 9 विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर चार विकेट झटके थे।
विज्ञापन
सिडनी सिक्सर्स के कोच ने जताई खुशी
शादाब खान के सिडनी सिक्सर्स की टीम में शामिल होने के बाद कोच ग्रेग शिपर्ड ने खुशी जताई। वह पाकिस्तान के लेग स्पिनर के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि शादाब ने गेंदबाजों के कवर के तौर पर ज्वाइन किया है। वह दो नए गेंदबाजों लॉयल पोप और टॉड मर्फी के साथ टीम में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह तीनों गेंदबाज अभी सीख रहे हैं लेकिन अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है, हम शादाब खान का टीम में स्वागत करते हैं और उन्हें आगामी मैचों में टीम में शामिल किया जाएगा। 26 दिसंबर को सिडनी सिक्सर का मुकाबला सिडनी थंडर से होगा।
विज्ञापन