फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Baroda vs Mumbai Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 Semi Final 1 match report and result scorecard in hindi

SMAT: बड़ौदा को हराकर फाइनल में पहुंचा मुंबई, लगातार दूसरे मैच में चला रहाणे का बल्ला; शतक से चूके

Fri, 13 Dec 2024 02:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरु Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Dec 2024 02:33 PM IST
सार

बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए, जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई की जीत में रहाणे की भूमिका अहम रही जिन्होंने 56 गेंदों पर 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 98 रन बनाए।

विज्ञापन
Baroda vs Mumbai Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 Semi Final 1 match report and result scorecard in hindi
अजिंक्य रहाणे - फोटो : Screen Grab

विस्तार

मुंबई ने अजिंक्य रहाणे की दमदार पारी से बंगलूरु में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बड़ौदा को छह विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए, जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई की जीत में रहाणे की भूमिका अहम रही जिन्होंने 56 गेंदों पर 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 98 रन बनाए। 
विज्ञापन

रहाणे का बल्ला लगातार दूसरे मैच में चला है। इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में भी अर्धशतक लगाया था और टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। रहाणे धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन अभिमन्यु सिंह की गेंद पर वह आउट हो गए और शतक लगाने से चूक गए। रहाणे का बल्ला इस टूर्नामेंट में जमकर गरजा है। रहाणे के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहाणे ने 29 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक
अपनी कलात्मक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले रहाणे इस टी20 टूर्नामेंट में लगातार आक्रामक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने हार्दिक पांड्या के खिलाफ बड़े छक्के के साथ 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हार्दिक की गेंद पर सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (9) के जल्दी आउट होने का रहाणे की बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए नौ ओवर में 78 रन की साझेदारी कर बड़ौदा के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। 
विज्ञापन

इससे पहले, मुंबई के गेंदबाजों ने बड़ौदा के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। शाश्वत रावत (33) और कप्तान क्रुणाल पांड्या (30) खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवा बैठे। शिवालिक शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट खेलकर टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का भी जड़ा। मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान तीन दर्शक मैदान में घुस गए लेकिन हार्दिक ने सुरक्षाकर्मियों से उनसे नरमी से पेश आने को कहा जिससे दर्शक दीर्घा में बैठे प्रशंसकों ने शोर मचाकर उनका समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed