{"_id":"5ae702cf4f1c1b87028b743f","slug":"barcelona-won-25th-time-la-liga-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्सिलोना ने 25वीं बार जीता ला लीगा खिताब, मेसी की जबर्दस्त हैट्रिक","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बार्सिलोना ने 25वीं बार जीता ला लीगा खिताब, मेसी की जबर्दस्त हैट्रिक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Apr 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
lionel messi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्सिलोना ने अपने सुपरस्टार लियोनल मेसी की शानदार हैट्रिक की मदद से डेपोर्टिवो ला कोरुना को 4-2 से हराकर चार मैच शेष रहते ला लीगा का खिताब अपनी मुट्ठी में कर लिया है। बार्सिलोना ने पिछले हफ्ते कोपा डेल रे फाइनल में सेविला को 5-0 से हराया था। कोच एर्नेस्टो वेलवेर्डे की टीम ने इस तरह लीग और कप का डबल पूरा किया। उसने रियल मैड्रिड से स्पेनिश खिताब हासिल किया और इस प्रक्रिया में डेपोर्टिवो को रेलीगेट भी कर दिया।
विज्ञापन
बार्सिलोना को पता था कि उसे ला लीगा में अपने अजेय अभियान को 41 मैचों तक ले जाने और पिछले दस सीजन में सातवां खिताब जीतने के लिए इस मैच में जीत की जरूरत है। फिलिप कूटिन्हो ने उसे शुरुआत में ही बढ़त दिला दी थी। मेसी ने 38वां मिनट में अपना पहला गोल दागा। लुकांस पेरेज ने हाफ टाइम से पहले डेपोर्टिवो के लिए गोल कर दिया।
विज्ञापन
तुर्की के विंगर एमरे कोलाक ने दूसरे हाफ में बराबरी का गोल कर बार्सिलोना को चौंका दिया। मेसी ने इसके बाद लुइस सुआरेज के साथ अच्छा तालमेल बनाते हुए 82 वें मिनट में दूसरा गोल किया और फिर तीन मिनट बाद अपनी हैट्रिक पूरी की। बार्सिलोना ने अब दूसरे स्थान पर मौजूद एटलेटिको मैड्रिड से 11 अंकों की बढ़त बना ली है। एटलेटिको को अब तीन मैच खेलने हैं।
विज्ञापन